'दोनों मंच पर खड़े रहो', सिंधिया का गुस्सा देख डर से कांपने लगे अफसर

Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमले को सख्त तेवरों में समझाया उन्होंने कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाड़ी के साथ ही चलेगा।

Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश के गुना जिले में आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक गुस्से में आ गए और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सिंधिया ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को मंच पर ही खड़े रहने को कहा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए थे सिंधिया।

गुना में कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और एसपी पर गुस्सा आ गया। फिर अपना भाषण रोककर सिंधिया ने माइक से ही तेज आवाज में चिल्लाकर कहा कि ये कलेक्टर कहां हैं और ये एसपी कहां हैं। उनकी तरफ इशारा करके बोले दोनों मंच पर चुपचाप खड़े रहो।

Scindia reprimanded Guna Collector SP

सिंधिया द्वारा कलेक्टर और एसपी को कड़ी फटकार लगते देख दूसरे विभागों के अफसर वैसे ही कांपने लगे। विभागीय अफसरों में चर्चा होने लगी कि जब कलेक्टर और एसपी का ये हाल है तो बाकी अफसरों का क्या होगा।

Recommended Video

    'दोनों मंच पर खड़े रहो', सिंधिया का गुस्सा देख डर से कांपने लगे अफसर

    आपको बता दें कि सिंधिया ने जैसे ही माइक पकड़ा उन्हें अपने पास में एसपी और कलेक्टर खड़े दिखाई नहीं दिए। इसके बाद सिंधिया ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को इशारा करते हुए कहा कि जाओ जाकर एसपी को बुलाकर लाओ, सिंधिया की बात सुनकर कलेक्टर घबरा गए और दौड़े दौड़े मंच से नीचे खड़े पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को बुला लाए।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमले को फटकार लगाते हुए कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाड़ी के साथ ही चलेगा, ये प्रचार की गाड़ी नहीं है, बल्कि पीएम मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले।

    सिंधिया ने कांग्रेस सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि पिछले 65 वर्षों में जनता प्रशासन के इर्द-गिर्द घूमती थी। लेकिन जबसे मोदी ने नेतृत्व किया है तबसे जनता को प्रशासन के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि प्रशासन घर-घर जाकर दस्तक देता है।

    दरअसल प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भारत विकसित यात्रा में मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता देखी जा रही है। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भी प्रशासनिक सुस्ती देखी गई। जिसे देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से जय श्री राम के नारे भी लगाए।

    वहीं जब मीडिया कर्मी ने सिंधिया से सवाल किया कि क्या वे गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब उनके पास नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में राहुल मेहमान की तरह आएंगे और मेहमान की तरह स्वागत के बाद उनकी रवानगी कर देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+