चुनावी बेला में सिंधिया ने खेला बीजेपी प्रत्याशी के साथ टेबल टेनिस
ग्वालियर में निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मे जमकर खेला टेबल टेनिस, लोगो नें उठाया सिंधिया के खेल का लुत्फ
ग्वालियर, 4 जुलाई। ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग ही अंदाज में नजर आए। वे जीवाजी क्लब में पहुंचे थे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के साथ जमकर टेबल टेनिस खेला और जोरदार शॉट भी लगाए।

ग्वालियर की नगर निगम पर विजय हासिल करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्रीय मंत्री लगातार ग्वालियर की सड़कों पर चुनावी सभाएं कर रहे हैं और अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करके लोगों से संवाद भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले 2 दिन से लगातार सिंधिया रोड शो में भी शामिल हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ग्वालियर में ही मौजूद रहे। यहां उन्होंने सुबह सवेरे से ही चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया था। इस दौरान वे जीवाजी क्लब की स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने जब टेबल टेनिस खेलते लोगों को देखा तो वह खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने टेनिस खेलना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने टेबल टेनिस बीजेपी की नगर निगम ग्वालियर की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के साथ खेला। इस दौरान सिंधिया ने जमकर शॉट भी लगाए।

केंद्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेबल टेनिस खेलता देख लोग रोमांचित हो गए। लोगों ने काफी देर तक सिंधिया के टेबल टेनिस खेल का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने सिंधिया के खेल की जमकर तारीफ भी की। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा भी सिंधिया के साथ टेबल टेनिस खेलने में रोमांच महसूस करती रहीं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित शहर के विकास की परिचर्चा में शामिल हुए, तो वहीं चार शहर का नाका स्थित चुनावी सभा को भी केंद्रीय मंत्री ने संबोधित किया। इतना ही नहीं सोमवार की शाम आयोजित रोड शो में भी सिंधिया शामिल हुए। कुल मिलाकर सिंधिया ने बीजेपी की प्रत्याशी को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications