Gwalior News: समर्थकों को टिकट दिलाने में केंद्रीय मंत्री तोमर से आगे निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को जहां एक-एक सीट पर ताकत लगानी होगी। वहीं ग्वालियर-चंबल में भाजपा के दो दिग्गजों की साख दांव पर है। लेकिन चुनाव से पहले संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सामंजस्य से बैठाकर यहां की सीटों पर उम्मीदवार घोषित कराने की है।
समर्थकों को टिकट दिलाने में आगे निकले सिंधिया
भाजपा प्रदेश में 60% से ज्यादा टिकट घोषित कर चुकी है, ग्वालियर चंबल अंचल में समर्थकों को टिकट दिलाने के मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया नरेंद्र सिंह तोमर से आगे निकल गए। अब तक जारी की गई सूचियों में सिंधिया तोमर के मुकाबले बढ़त बनाए हुए हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को लेकर ग्वालियर चंबल अंचल की राजनीति में बड़ा सवाल यही था कि क्या सिंधिया कांग्रेस की तरह भाजपा में भी अपने समर्थकों को आश्रय दिला पाएंगे। उपचुनाव में तो सिंधिया समर्थक सभी विधायकों को भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन असमंजस 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर था। हालांकि अभी तक सिंधिया समर्थक विधायक इस अंचल में टिकट पाने में कामयाब रहे है।
सिंधिया और तोमर दोनों के ही गढ़ ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर सिंधिया के नजदीकी लोगों को टिकट मिला है, जबकि नरेंद्र सिंह के खाते में एक टिकट गया है। प्रदेश सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाहा के खाते में यह टिकट गया है। ग्वालियर विधानसभा सीट से सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, डबरा से इमरती देवी, भितरवार से मोहन सिंह राठौर को टिकट मिला है। वहीं केंद्रीय मंत्री तोमर के संसदीय क्षेत्र मुरैना श्योपुर की बात करें तो मुरैना में भी भाजपा ने अब तक छह में से चार टिकट घोषित किए है, जिसमें सिंधिया के साथ भाजपा में आए रघुराज सिंह कंसाना, एंदल सिंह कंसाना को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications