कौन हैं विजयाराजे सिंधिया की 5वीं बेटी? ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भावुक हुईं उमा भारती

MP Politics News: मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भावुक हो गई है। उमा भारती ने सिंधिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा से चाहती थीं कि सिंधिया भारती जनता पार्टी में शामिल हो जाएं।

पूर्व सीएम ने बताया कि राजमाता यानी विजयाराजे सिंधिया ने उन्हें राजनीति में स्थान दिलाया। इससे पहले, ज्योदिरादित्य सिंधिया ने उमा भारती को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पांचवीं बेटी और खुद बुआ बताया था।

Uma Bharti 5th daughter of Vijayaraje Scindia

दरअसल, गुना संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मंच से उनकी दादी विजयाराजे सिंधिया और उमा भारती के बीच गहरे संबंधों का जिक्र किया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि उमा भारती से उनके पारिवारिक संबंध हैं, जो काफी पुराने हैं।

उमा भारती ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान की सराहना करते हुए उनकी तारीफ की है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सिंधिया के बयान के बाद उमा भारती के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

उमा भारती ने X पर लिखा -
1- मेरे अति प्रिय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने गुना-शिवपुरी लोकसभा के चुनाव में एक सभा में भाषण देते हुए मेरी एवं अपनी दादी के संबंधों का जिक्र किया है।

2- ज्योतिरादित्य की दादी और मेरी अम्मा ने मुझे 8 साल की उम्र में दमोह मध्य प्रदेश में भागवत करते हुए सुना और फिर तो उनके जीवन की अंतिम सांस तक मेरे और उनके संबंधों की अटूट डोर बंधी रही। मैं सच में उनकी 5वीं और सबसे प्रिय बेटी हो गई थी।

3- चिरंजीवी ज्योतिरादित्य जी के साथ मेरा संबंध बहुत गहरा, आत्मीयता का एवं सम्मान का है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहता है। अम्मा ने ही कांग्रेस को ध्वस्त करके जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में मजबूती से जमाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4- मेरी हमेशा से चाहत थी कि ज्योतिरादित्य जी भारतीय जनता पार्टी में आ जायें, मेरी वह इच्छा पूरी हो चुकी है। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है, तथा उनका भविष्य उज्जवल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+