VIDEO: आदिवासियों के साथ जमकर नाचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुना के बमौरी में केंद्रीय मंत्री का दिखा अलग अंदाज

Jyotiraditya Scindia dance: केंद्रीय नागरिक उड्डयन व स्टील मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इन दिनों अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। सिंधिया अभी गृह जिला ग्वालियर-चम्बल के प्रवास में है। जहां हर दिन सिंधिया का नया रूप दिखाई दे रहा है। दरअसल कल सिंधिया आदिवासी कार्यक्रम में लोकनृत्य कलाकारों के साथ नाचे हुए नजर आए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दे सिंधिया रोजाना विभिन्न समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उनकी समस्याएं और मांग सुन रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गुना के बामौरी विधानसभा में आदिवासी समाज कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उनका एक अलग रूप देखने को मिला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से देखा की आदिवासी कलाकार अपने जनजाति का एक लोकनृत्य प्रदर्शित कर रहे थे तो उनका मनमोहक नृत्य व संगीत सुनकर खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतर कर उनके साथ नाचने लगे।

Jyotiraditya Scindia danced fiercely with tribals minister showed different style in Guna Bamouri

यह देखकर कार्यक्रम में आदिवासी समाज के हजारों लोग मुस्कुराने लगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे गांव के जंगल, जमीन, पर्यावरण और वनों में रहने वाले जानवरों की चिंता अगर किसी ने की है, तो मेरे आदिवासी समाज के लोगों ने की है। काली बाई, टंट्या भील, भगवान बिरसा मुंडा, राणा भील, रानी दुर्गावती और सैकड़ों आदिवासी समाज ने इस भारत की संस्कृति को बचाया है।

Recommended Video

    आदिवासियों के साथ जमकर नाचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री का दिखा अलग अंदाज

    सिंधिया ने कहा कि यहां की जनता ने सिंधिया परिवार को जिम्मेदारी दी है, जिसका निर्वहन करते हुए सड़कों का जाल बिछ गया, तो गांव-गांव तालाब बन गए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाईं, तो भाजपा सरकार उनके उत्थान के लिए काम कर रही है।

    बता दे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार केंद्रीय मंत्री अपने व्यस्त मंत्रालय के काम काज से समय निकाल कर अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं व विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

    इससे पहले प्रोटोकॉल तोड़कर डोसा खाने रेस्टोरेंट पहुंचे सिंधिया

    एक दिन पहले सिंधिया ग्वालियर शहर के फूल बाघ चौपाटी इलाके में प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे रेस्टोरेंट के किचन के अंदर पहुंच गए। वहां सिंधिया ने गर्मजोशी से बुजुर्ग महिला से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा सिंधिया ने किचन में डोसा बना रहे युवक से भी बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये अंदाज देखकर सब हैरान रह गए। अचानक ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिला रुकने के कारण सैकड़ों लोग रेस्टोरेंट्स में पहुंच गए। कुछ समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

    वहीं सीधी पेशाब कांड पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला मानवता पर कलंक है। इस तरह के कृत्य के लिए जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। सिंधिया ने कहा कि देश के किसी भी कोने में इस तरह के मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और दोषी को दंड मिलना चाहिए। भले ही वह किसी भी पार्टी का सदस्य हो। यह मामला मानव जाति पर कलंक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+