ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद के भाई अजय पाल बीजेपी में शामिल
Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। गुना सांसद के छोटे भाई अजय पाल ने आज बीजेपी का हाथ थाम लिया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। अजय पाल यादव ने कहा कि उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है और आगे भी सिंधिया जी के और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेगा।

गुना सांसद के भाई अजय पाल यादव ने आज केंद्रीय मंत्री जोतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। आपको बता दें कि दो दिन के लिए ग्वालियर अंचल के दौरे पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहीं अजय पाल बीजेपी में शामिल हुए।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले कि अजय पाल से बरसों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। आज फिर वापस अपने परिवार में लौटे हैं। उनका स्वागत है। बीजेपी में शामिल होते ही अजय पाल बोले कि उनका पूरा परिवार सिंधिया के जी के साथ बरसों से है। आज घर वापसी हुई है और में पार्टी के लिए काम करूंगा।
कांग्रेस छोड़ने पर अजय पाल यादव बोले कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता का सम्मान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश का विकास कर रही है और आगे भी विकास की यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी।
अजय पाल यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ की थी यात्रा...
आपको बता दे की अजय पाल यादव उस समय चर्चा में आए थे। जब राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा से पहले वह भाजपा में ही थे और राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कराकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications