Gwalior: जब 95 वर्षीय बुजुर्ग को आया गश्त तो सेवा में लग गए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी

Gwalior News: राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ग्वालियर निवासी 95 वर्षीय गणपत लाल नीखरा अपने पुत्र के साथ ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस पहुंचे।

तभी अचानक उनको गश्त आ गया यह देख तुरंत ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बुजुर्ग के पास ही जमीन पर बैठकर बुजुर्ग की सेवा में लग गए जब तक वह स्वस्थ नहीं हो गए और महान आर्यमन सिंधिया बुजुर्ग बाबा का डंडा लिए मासूमियत से खड़े हो गए।

Jyotiraditya Scindia and his wife Priyadarshini engaged in the service of a 95 year old man

सिंधिया ने तुरन्त अपनी गाड़ी से बुजुर्ग को उनके घर तक भिजवाया।

भाजपा के जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि यह वाक्या मेरे सामने का है उस 95 वर्षीय बुजुर्ग की सेवा श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी ऐसे कर रहे थे जैसे परिवार के सदस्य की करते हे यदि ग्वालियर अंचल के लोग बोलते हैं कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी हमारे परिवार के मुखिया हैं और पूरा ग्वालियर अंचल उनका परिवार है यह आज सिद्ध हो गया कि सिंधिया परिवार ग्वालियर अंचल के लोगों से कितना प्रेम करता है ऐसे कई सैकड़ों उदाहरण देखने को पूर्व में मिलते रहे हे।

एक बुजुर्ग व्यापारी ने जब अपने प्रति महाराज और महारानी का व्यवहार देखा, तो वे भावुक हो गए। उन्होंने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कहा कि आपके कदम कभी नहीं रुकें और आप हर दिन के साथ तरक्की करते चले जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+