ग्वालियर से भोपाल और जबलपुर की हवाई सेवा को नहीं मिल रहे हैं यात्री
जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर की फ्लाईट को यात्री नहीं मिल पा रहे है, इस वजह से इस फ्लाईट सेवा पर सकंट आ गया है
ग्वालियर, 25 जुलाई। ग्वालियर से भोपाल और जबलपुर के लिए शुरू की गई हवाई यात्रा के लिए यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। यही वजह है कि अब इस हवाई यात्रा पर संकट मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार भोपाल और जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को सिर्फ दस प्रतिशत यात्री ही मिल पा रहे हैं, इस वजह से यह हवाई सेवा बंद हो सकती है।

4 जून को शुरू की गई थी जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर हवाई यात्रा
4 जून को जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर हवाई यात्रा का शुभारंभ किया गया था। एलाइंस एयर प्रबंधन द्वारा यह फ्लाइट शुरू की गई थी। शुरुआत में अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फ्लाइट सेवा शुरू होने से ज्यादा से ज्यादा संख्या में यात्री इस फ्लाइट सेवा का लाभ लेंगे लेकिन तकरीबन डेढ़ महीना बीत जाने के बाद इस फ्लाइट सेवा को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।
हफ्ते में 3 दिन होती है फ्लाइट संचालित
जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर की फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन संचालित होती है। इस फ्लाइट को अभी यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। सिर्फ दस प्रतिशत सीट के लिए ही टिकट बुक हो रहे हैं। इतनी कम संख्या में भी यात्रियों को यह फ्लाइट सेवा भी दी जा रही है।
प्रचार प्रसार की कमी बताया जा रहा है यात्रियों के नहीं मिलने की मुख्य वजह
इस फ्लाईट को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि इस फ्लाइट सेवा का सही प्रचार-प्रसार नहीं हो सका है। ज्यादातर लोगों को इस फ्लाइट सेवा की जानकारी ही नहीं है। जानकारी के अभाव में यात्री इस फ्लाईट से यात्रा नहीं कर रहे हैं।
यात्रियों के अभाव में जयपुर, पुणे और मुंबई की फ्लाइट हो चुकी है बन्द
यात्रियों के अभाव में ग्वालियर से जयपुर, पुणे और मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी बंद हो चुकी है। यह फ्लाइट एयर इंडिया द्वारा संचालित की जाती थी। इस फ्लाईट को भी यात्री नहीं मिल रहे थे, इसलिए इस फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया। नवंबर 2021 में जयपुर के लिए भी फ्लाईट को बंद किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications