'रद्द हो भारत-बांग्लादेश T20 मैच, ग्वालियर में हिंदू महासभा का विरोध प्रदर्शन; स्टेडियम की पिच खोदने का प्रयास
IND vs BAN: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश T20 मैच रद्द कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू महासभा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश की टीम आएगी तो वह इसका विरोध करेंगे।
पुलिस और प्रशासन ने भी उनकी चेतावनी पर कड़ी निगरानी रखी थी।बावजूद इसके हिंदू महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर झंडा लेकर उतर गए और उन्होंने बांग्लादेश वापस जाओ के नारे भी लगाए।

प्रदर्शन करते हुए हिंदू महासभा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए।हिंदू महासभा स्टेडियम की पिच को खोदना चाहती थी, लेकिन महाराज बाड़े पर पहुंचते ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में शांति भंग करने को लेकर पुलिस ने हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदू महासभा अभी भी 6 तारीख को प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने आरोप लगाया है की अन्य हिंदूवादी संगठन होने के बावजूद वह हिंदुओं की आवाज को नहीं उठाना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदूवादी संगठन चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।
आपको बता दें कि ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके लिए भारत और बांग्लादेश की टीम में ग्वालियर पहुंच गई है ऐसे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।
बुधवार को दिनभर दोनों टीम के खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से आते रहेंगे। सबसे पहले बेंगलुरु से बुधवार सुबह 8.30 बजे पहली फ्लाइट ग्वालियर पहुंची।इससे बेंगलुरु कैंप में ट्रेनिंग ले रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव, जीतेंद्र शर्मा (विकेट कीपर), रवि बिश्नोई, मयंक यादव, रियान पराग और अभिषेक शर्मा (ओपनर बल्लेबाज) ग्वालियर आए।

दूसरी फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11 बजे के लगभग ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरी। इसमें अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा आए। अगली फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे मुंबई से सीधे ग्वालियर आएगी। मुंबई से आने वाली इस फ्लाइट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या समेत 6 खिलाड़ी होंगे।
शाम को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पहुंचते ही हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया। हिंदू महासभा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश की टीम के आने पर विरोध करेंगे। इसी के तहत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर झंडे लेकर उतर गए। उन्होंने 'बांग्लादेश वापस जाओ' के नारे लगाए। प्रदर्शन करते हुए हिंदू महासभा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए।
हिंदू महासभा के कार्यकर्ता स्टेडियम की पिच खोदना चाहते थे,लेकिन इसके पहले ही महाराज बाड़े पर पुलिस ने उन्हें रोका और करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications