Gwalior News: डबरा विधानसभा में समधी समधन के बीच सत्य प्रकाशी पड़सेरिया की एंट्री, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली ग्वालियर
Gwalior News: विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे राजनीतिक दल अपने पत्ते खोलते जा रहे हैं वैसे ही राजनीतिक सर गर्मी ही लगातार बढ़ रही है ग्वालियर की हॉटस्पॉट सीट डबरा से भी चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। यहां भाजपा और कांग्रेस के सामने अब हाथी ने भी दहाड़ लगाई है और सत्यप्रकाशी परसेड़िया को डबरा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में डबरा विधानसभा से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
डबरा विधानसभा में समधी समधिन के बीच पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाशी पड़सेरिया की एंट्री हुई है। बहुजन समाज पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी करते हुए उन्हें डबरा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर कांग्रेस से समधी सुरेश राजे और भाजपा से समधिन इमरती देवी तो बीएसपी से सत्य प्रकाशी पड़सेरिया मैदान में आमने-सामने आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हैं सत्य प्रकाशी पड़सेरिया
आपको बता दें कि सत्य प्रकाशी पड़सेरिया डबरा में अच्छा खासा रसूक रखती हैं और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भी है इसके पहले भी वह विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं चूंकि डबरा दलित बाहुल्य क्षेत्र है ऐसे में सत्य प्रकाशी पड़सेरिया के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।
पूर्व मंत्री इमरती देवी की सहयोगी भी रही हैं सत्य प्रकाशी पड़सेरिया
डबरा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार सत्य प्रकाशी पड़सेरिया पूर्व मंत्री इमरती देवी की सहयोगी भी रही हैं और माना जाता है की इमरती ने ही राजनीति में उन्हें का ख ग सिखाया था और अब वह इमरती के सामने ही मैदान में है।












Click it and Unblock the Notifications