Gwalior News: पत्नी को मोबाइल पर दूसरे युवक से बात करते देख पति को आया गुस्सा, फिर कर दी बड़ी घटना
ग्वालियर में हत्या की एक सनसनी खेत वारदात का मामला सामने आया है जिसमें पति ने पत्नी के सिर में हसिया मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह सिर्फ इतनी है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।
घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया इलाके की है जहां खुशबु उचरिया का उसके पति पिंकी उचारिया के साथ झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में पति पिंकी उचारिया ने अपनी पत्नी खुशबु उचारिया की सिर में हांसिया मारकर निर्मम हत्या कर दी।

बेटे और मामा ने मिलकर आरोपी को पकड़ा और पुलिस की हवाले किया
देर रात हुए इस पूरे घटनाक्रम में पत्नी की हत्या के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पिंकी उच्चारिया को उसके बेटे और मामा ने मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जाट पड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्या की वारदात में उपयोग किया गया हंसीया पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि बिजली घर के पास रहने वाली खुशबू उचाडिया नामक एक विवाहित महिला की किसी ने हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था और पास ही खून से सना हसिया भी उंसके नजदीक ही पड़ा था। घटना के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी धनीराम उर्फ पिंकी मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। दोनो के तीन बच्चे है। बीती रात लगभग 9 बजे खुश्बू का भाई और बेटा उनके घर पहुंचे थे। जब वे पानी लेने कमरे में गए तो उन्होंने वहां खुशबू की लाश पड़ी देखी तो हड़कंप मच गया।
मोबाइल पर बात करने से रोकता था पति
आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। पत्नी किसी से भी मोबाइल पर बात करती थी तो वह एतराज उठाता था . घटना के समय भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। रोकने के बावजूद खुशबू किसी से मोबाईल पर बातचीत कर रही थी इसको लेकर पहले दोनो में झगड़ा हुआ और फिर गुस्से में आरोपी पति ने अपनी पत्नी को हसिया फेंककर मारा जिससे एक ही प्रहार में उंसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications