Gwalior news: हिंदू महासभा ने फिर मनाई नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि, जिंदाबाद के लगाए नारे
हिन्दू महासभा ने मनाई महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पुन्यतिथि, नाछूराम गोडसे की तस्वीर की पूजा की, नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के लगाए नारे
Gwalior में एक बार फिर से हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन किया है। हिंदू महासभा ने मंगलवार को महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए नाथूराम गोडसे की तस्वीर की आरती उतारी है।
Recommended Video

दौलत गंज स्थित कार्यालय में मनाई गई पुण्यतिथि
मंगलवार की सुबह सवेरे दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा के कार्यालय में हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए। कुछ ही देर में हिंदू महासभा के पदाधिकारी एकत्रित हो गए। इसके बाद हिंदू महासभा द्वारा दौलतगंज स्थित अपने कार्यालय में नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि मनाई गई। हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि को उनके बलिदान दिवस के रुप में मनाया।
तस्वीर की उतारी आरती जिंदाबाद के लगाए नारे
हिंदू महासभा द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे की तस्वीर की आरती उतारी और उनकी तस्वीर की पूजा की। इतना ही नहीं हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे भी लगाए। काफी देर तक हिंदू महासभा के कार्यालय में नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए जाते रहे।
ग्वालियर के चौराहे पर नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने की उठी मांग
हिंदू महासभा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाते हुए एक बार फिर से नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को ग्वालियर के चौराहे पर स्थापित करने की मांग की है। हिंदू महासभा की प्रवक्ता अर्चना चौहान ने प्रशासन से यह मांग की है कि नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को ग्वालियर शहर के चौराहे पर स्थापित किया जाए।
नाथूराम गोडसे की एक प्रतिमा को प्रशासन कर चुका है जब्त
हिंदू महासभा ने इससे पहले भी नाथूराम गोडसे की एक प्रतिमा को शहर में चौराहे पर स्थापित करने की योजना बनाई थी लेकिन प्रशासन ने नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को जब्त कर लिया था और उसे सील कर दिया था। तब से हिंदू महासभा लगातार नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रही है। हिंदू महासभा का कहना है कि वह नाथूराम गोडसे की दूसरी प्रतिमा तैयार करवाएगी और उसे शहर के चौराहे पर स्थापित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications