ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते परवान चढ़ा प्यार, होटल के बाथरूम में बनाया वीडियो फिर करने लगा सारी हदें पार

Gwalior News: ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान प्रेम-प्रसंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ऑनलाइन गेम खेलते खेलते रेप का मामला सामने आया है। यहां की लड़की का हरियाणा के लड़के ने होटल के बाथरूम में दुष्कर्म किया।आरोपी युवती से मिलने ग्वालियर आकर घटना को अंजाम दिया है।

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए एक युवती से पहले तो दोस्ती की फिर उसे मिलने के लिए ग्वालियर के एक होटल में बुलाया जहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात करते हुए उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए और फिर धमका कर उसे अपने साथ हरियाणा लेकर गए आरोपी ने 7 दिन युवती को बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में आरोपी के चंगुल से छूटकर ग्वालियर पहुंची युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

gwalior online game case

दरअसल ग्वालियर के मुरार इलाके के अमलतास कॉलोनी की रहने वाली युवती की दोस्ती ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हरियाणा के करनाल के रहने वाले गुलशन से हुई थी। जब जान पहचान ज्यादा बड़ी तो युवक गुलशन हरियाणा के करनाल से ग्वालियर पहुंच और गोले का मंदिर स्थित जोधपुर होटल में उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया। फिर उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे धमकाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी से घबराई युवती उसके साथ हरियाणा चली गई जहां आरोपी ने 7 दिन उसे बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में युवती उसके चंगुल से छूटकर ग्वालियर पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी पुलिस होती है।

हरियाणा से आरोपी को गिरफ्तार करके लाइ पुलिस

गोला का मंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे हरियाणा से गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का क्या कहना है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए महिला की आरोपी से पहचान हुई थी। जिसके बाद उसने गोले का मंदिर स्थित जोधपुर होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया था। जहां उसके साथ गलत काम किया और उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे अपने साथ हरियाणा के करनाल लेकर गया। वहां भी पीड़िता के साथ गलत काम किया पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+