Gwalior: ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्र, इस मुद्दे पर हुई बात
मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर दौरे पर हैं, जहां उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की है।
सिंधिया के मुलाकात के दौरान हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास पर चर्चा करते हुए अपनी बात रखी है।

ग्वालियर के सुप्रसिद्ध जयविलास पैलेस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का समूह पहुंचा था, जहां मुलाकात के दौरान छात्रों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भारत के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास पर की चर्चा है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर दौरे के दूसरे दिन अमेरिका से आए हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की है। सिंधिया ने इस समूह को ग्वालियर निवास पर आमंत्रित किया था। इस दौरान सिंधिया ने छात्रों के साथ नाश्ता करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की है।
आमजन से हुई मुलाकात
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महाराज यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर दौरे पर हैं, जहां ग्वालियर दौरे के दौरान महाराज सिंधिया ने निवास पर जनता दरबार लगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग महाराज सिंधिया से मिलने निवास पर पहुंचे और अपने नेता को अपना दुख-दर्द बताते हुए मुलाकात की है। इस दौरान सिंधिया ने सभी से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और लगे हाथ अधिकारियों को इन समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए।
महाराज यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर हैं, जहां दौरे के दूसरे दिन सिंधिया ने ग्वालियर चंबल क्षेत्र की जनता से ग्वालियर निवास जयविलास पैलेस में जनसंपर्क करते हुए आमजन से मुलाकात की है। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक और आमजन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंचे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर दौरे पर हैं, जहां उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की है।
ये भी पढ़े- Gwalior: ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर लगी समर्थकों की भीड़, महाराज ने दिया खास मैसेज












Click it and Unblock the Notifications