Gwalior पुलिस ने बंदूक की नोक पर सट्टेबाजों से वसूले 23 लाख, खाते में पैसे लेने वाले 3 पुलिसकर्मियों पर FIR
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खाकी को शर्मसार को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार तीन पुलिसकर्मियों ने सटोरियों पर कार्रवाई के दौरान 23 लाख 15 हजार रुपये की वसूली की। पुलिस कर्मियों ने डरा-धमकाकर इस मामले को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद एसएसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल, तीनों पुलिसकर्मी अभी फरार है।
जानकारी अनुसार ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने का पूरा मामला है। यहां सब इंस्पेक्टर मुकुल यादव को एमके सिटी स्थित फ्लैट नंबर-105 में एशिया कप क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच के आरक्षक राहुल यादव और मुख्य आरक्षक विकास तोमर ने एक युवक के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 15 सट्टेबाजों को पकड़ा। उनके पास से दो मोबाइल समेत 10 हजार रुपये बरामद किए। साथ ही सट्टेबाजों से 2 लैपटॉप, 30 मोबाइल और 2 करोड़ रुपये का लेखा-जोखा भी मिला।

आरोप लगाया जा रहा है कि इसके बाद एसआई मुकुल यादव ने सट्टेबाजों को पिस्टल दिखाकर धमकाया। बैंक अकाउंट की जानकारी न देने पर जिंदगी भर जेल में सड़ने की धमकी दी। फिर सट्टेबाजों के 2 खातों से 23 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस बारे में उन्हें किसी से बताने से मना किया।
इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें सिरोल थाना पुलिस को सौंप दिया। दूसरे दिन ये बात पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई। फिर सिरोल थाना पुलिस ने सट्टेबाजों से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज किए और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच के आदेश दिए।
इस घटना में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी दी की इस तरह का शर्मनाक काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इस बाबत जल्द जांच पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी पुलिस कर्मियों की तलाश कर पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications