12mm की तीन लोहे की रॉड दिल के करीब पहुंचकर फेफड़े भी फाड़ दिए; फिर डॉक्टरों ने ऐसे बचाई शख्स की जान
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक गंभीर हादसा हो गया। छत पर काम कर रहा मजदूर गिर गया था और नीचे रखे 12 एमएम के सरिए उसके पेट और सीने में आरपार हो गए।
घटना के बाद तत्काल उसे उसी हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया था। इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ कि वर्कशॉप के इंजीनियर और जेएएच के डॉक्टरों ने मिलकर रात भर ऑपरेशन किया।

सबसे पहले वर्कशॉप प्रभारी ने ग्राइंडर मशीन की मदद से सरियों को काटा। इसके बाद सीटी स्कैन कराया जा सका। फिर डॉक्टरों ने ऑपरेट कर घायल मजदूर की जान बचाई है। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है
डॉक्टर पल-पल उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
घटना शहर के उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी निवासी 30 वर्षीय छोटू जाटव पेशे से मजदूर है। मंगलवार की शाम को वह रेलवे स्टेशन ग्वालियर के प्लेटफार्म नंबर चार पर काम कर रहा था। यहां रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। यहा वह पोल निर्माण के लिए छत पर काम करने पहुंचा। यहां छत पर आधे में लटक कर काम करना होता है।
एक चेन बेल्ट होती है उस पर खड़े होकर मजदूर काम करते हैं। चेन बेल्ट जगह-जगह पर लॉक रहती है। जैसे ही छोटू ने पोल से छत की ओर निर्माण का काम शुरू किया तभी वहां चेन बेल्ट अनलॉक हो गई और छोटू नीचे खुले पड़े सरियों पर आ गिरा।तीन सरिए उसके शरीर में घुस गए। दो सरिए तो कमर से आरपार हो गए। एक सरिया सीने के पास से निकला था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जेएएच पहुंचाया गया था।जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
छोटू को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। जेएएच प्रबंधन ने अस्पताल वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह जाटव को कॉल किया
वर्कशॉप प्रभारी और उनकी टीम ने सबसे पहले सरियों को ग्राइंडर मशीन से काटा।रात भरा चले ऑपरेशन के बाद मरीज को सर्जरी विभाग के ICU में शिफ्ट किया गया।
इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है।बिना किसी सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग के मजदूर को काम करने के लिए छत पर चढ़ा दिया।जहां से गिरकर वह हादसे का शिकार हुआ है। घायल के परिजन भी ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications