Gwalior News: सीमांकन कार्य करते समय आसमान से गिरी बिजली, चार लोगों की मौत, एक युवक घायल
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दर्दनाक घटना हुई है। आसमानी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में शोक पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार में करहिया गांव में सीमांकन का कार्य चल रहा था। गांव के ही 2 यूवक विक्की जाटव और सानू जाटव के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते चीनोर तहसील के पटवारी हर्ष श्रीवास्तव आज सीमांकन करने पहुंचे थे।

पटवारी की जानकारी पर आसपास के मेड से लगे हुए किसान भी मौके पर पहुंच गए। गांव के भदोरिया कृषि फार्म के पास सीमांकन चल रहा था। इस दौरान अचानक शाम 5:00 बजे के लगभग तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
बारिश से बचने के लिए कुछ ग्रामीण भदोरिया फॉर्म के पास बनी झोपड़ी में चले गए तो कुछ पास ही लगे जामुन के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हो गए। अचानक 6:00 बजे के लगभग एकाएक आकाशीय बिजली जामुन के पेड़ के ऊपर गिरी। हादसे में चार लोग जिनमें सुशील उर्फ कुक्कू तिवारी (68) पुत्र सिया शरण तिवारी, ब्रजभान उर्फ पप्पू परमार (45) पुत्र बापू परमार, हरि सिंह कुशवाह (35) पुत्र मानसिंह कुशवाह, बाली कुशवाह (40) पुत्र महाराज सिंह कुशवाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल युवक उदयभान सिंह कुशवाह (22) साल पुत्र बाबूलाल कुशवाह को ग्वालियर रेफर किया गया है फिलहाल शवों को पीएम के लिए रखवाया गया है।
विधायक पहुंचे घटनास्थल पर
हादसे की जानकारी विधायक मोहन सिंह को दी तो वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर एंबुलेंस को भी बुलवाया। तत्काल गंभीर रूप से घायल उदयभान को एंबुलेंस की सहायता से ग्वालियर भेजा गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
CM मोहन ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications