Gwalior News: शराब पीने से मना किया तो पति बना वहशी, पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था। पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगिया की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

मुरार थाना क्षेत्र के लाल साहब की बगिया के पास किशन राजावत का उसकी पत्नी सीमा राजावत से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। पति द्वारा पत्नी से रुपए की डिमांड की जा रही थी और जब पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आए किशन राजावत में उसके सीने पर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी जिसमें मौके पर ही सीमा राजावत की मौत हो गई।
घटना दंपति की बेटी के सामने ही हुई गोली की आवाज सुनकर जहां पड़ोसी इकट्ठे हो गए तो वही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा विवेचना शुरू की गई है।
हत्या की मुख्य वजह पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई है इस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर












Click it and Unblock the Notifications