रूठे अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को मनाने में कामयाब हो गई कांग्रेस, अब ग्वालियर लोकसभा चुनाव में दिखेगा असर
Gwalior News: ग्वालियर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में आज ग्वालियर जिला कांग्रेस कार्यालय में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रवीण पाठक ने जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से पार्टी को लोकसभा चुनाव में जिताने के लिए प्रण प्राण से काम करने का आह्वान किया।
तो वहीं पार्टी के रूठे हुए वरिष्ठ नेताओं को मनाते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया प्रवीण पाठक ने कहा कि इस बार के चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता प्रवीण पाठक है और पार्टी को जीतने के लिए अपनी जान लगा देगा।

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जरसहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया था और सभी कार्यकर्ताओं से कह दिया गया है कि वह कांग्रेस पार्टी को जीतने के लिए लग जाएं तो वही बैठक में पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी के नहीं होने पर उन्होंने कहा कि वह शहर से बाहर है और जब आएंगे तो शामिल होंगे।
वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी पर कहा कांग्रेस में लोकतंत्र सभी को बोलने का हक
पत्रकारों से चर्चा करते हुए ग्वालियर प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की साधारण सभा की आज बैठक थी जिसमें मैं शामिल हुआ हूं और कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां सभी को अपनी बात रखने का हक है हम भारतीय जनता पार्टी की तरह ईडी सीबीआई और आईटी का सहारा नहीं लेते हैं दूसरे की बात को दबाने के लिए, कांग्रेस का एक-एक नेता पार्टी के लिए काम करेगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा नाराजगी टिकट वितरण से पहले थी अब पार्टी के लिए करूंगा काम
कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्वालियर लोकसभा सीट से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के आज सुर बदले नजर आए हैं देवेंद्र शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि जो भी बात थी वह टिकट वितरण से पहले की बात थी अब पार्टी ने प्रवीण पाठक को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है तो पूरी पार्टी के साथ वे खुद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए काम करेंगे और प्रवीण पाठक को लोकसभा चुनाव में विजय दिलाएंगे।
कांग्रेस विधायक ने कहा किसी में कोई नाराजगी नहीं सभी पार्टी के लिए करेंगे काम
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचे पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि पार्टी में टिकट वितरण को लेकर अब कोई नाराजगी नहीं है सभी कार्यकर्ता और नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए काम करेंगे मुरैना लोकसभा सीट में विजय पुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वह मेरे पूज्य पिता तुल्य है और वह पार्टी के लिए और पार्टी प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications