ग्वालियर में इतनी लंबी मूंछें देख मुख्यमंत्री हैरान रह गए, मोहन यादव ने बलराम की मूंछों पर हाथ फेरा
Gwalior News: ग्वालियर जिले के कुलैथ गांव में पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने अंचल में सबसे लम्बी मूँछे रखने वाले ग्रामीण बलराम सिंह चंदेल की मूँछों पर हाथ भी फेरा, बलराम की 5-6 फीट मूँछें देखकर आश्चर्यचकित हो गए। सीएम मोहन यादव ने मंच से उनकी जमकर तारीफ भी की।

स्थानीय ग्रामीण बलराम सिंह चंदेल ने मंच पर सीएम के सामने ही अपनी मूँछों का प्रदर्शन किया था, तो उनकी मूँछें देखकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले मूँछें नत्थू लाल की होती थीं अब मुहावरा बदलना पड़ेगा।
दरअसल ग्वालियर के कुलेथ गांव में मुख्यमंत्री चुनावी आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे सीएम के सामने बलराम नामक एक ग्रामीण ने अपनी मूछों का प्रदर्शन भी किया।
बलराम की दस फ़ीट की मूंछें है। उन्होंने मंच पर ही इन्हें खोलकर दिखाया तो सीएम सहित सभी मंचासीन नेता कौतूहल से देखते रहे, वहीं जनता ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान यहां भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications