Gwalior Airport: नए साल 2024 में मिलेगी नई हवाई सेवाओं की सौगात, ग्वालियर से इन शहरों के बीच शुरू होगी फ्लाइट
Gwalior Airport News: ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरू के लिए हवाई सुविधाएं बढ़ने जा रही है। जिसके चलते 14 जनवरी से कुछ और विमान सेवाओ की शुरुआत होने जा रही है।
Gwalior Airport News: नया वर्ष 2024 ग्वालियर के लोगों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। ग्वालियर में कुछ और हवाई सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरू के लिए हवाई सुविधाएं बढ़ेगी जिसके चलते 14 जनवरी से कुछ और विमान सेवाएं शुरू हो रही है।
दरअसल यह जानकारी खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने X हैंडल पर पर शेयक कर दी है। फिलहाल इस जानकारी के बाद से ग्वालियर के लोगों में काफी उत्साह है।

ज्योतिरादित्य ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि ग्वालियर में निरंतर बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के सहयोग से ग्वालियर से दिल्ली और ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच नए साल में अतरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी।
ज्योतिरादित ने लिखा है कि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली इन उड़ानों से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही ग्वालियर का दिल्ली एवं बेंगलुरु से जुड़ाव और मजबूत होगा। सभी क्षेत्रवासियों को इस सौगात हेतु हार्दिक बधाई।
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद उन्होंने ग्वालियर में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए देश के अनेक क्षेत्रों के लिए विमान सेवाएं प्रारंभ करवाई है।उन्होंने लगभग 500 करोड़ की लागत से एअरपोर्ट विस्तार की योजना भी पास कराया है। जिसमें एयर टर्मिनल बनाया जा रहा है। ग्वालियर में कार्गो सेंटर भी रहेगा और एयरपोर्ट भी काफी बड़ा हो जाएगा। इसका उद्घाटन भी 2024 में लोकसभा चुनावों के पहले होने की फूल उम्मीद है। इसके बाद यहां से और ज्यादा उड़ाने भरी जा सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications