Gwalior News: गर्लफ्रेंड के साथ मजे ले रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी, फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सड़क पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला दूसरी महिला को घसीट-घसीट कर मार रही थी। मारपीट देख जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि महिला जिसको पीट रही थी, वो उसके पति की गर्लफ्रेंड थी।
महिला कभी अपने पति के गर्लफ्रेंड के बाल नोचती तो कभी लगातार थप्पड़ मार रही थी, यही नहीं उसे बीच सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से भी पीट दिया। इस दौरान महिला ने अपने पति को भी दो-चार थप्पड़ जड़ दिए।मामले थाने तक जा पहुंचा और चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, गर्लफ्रेंड के साथ पति को घूमता देखकर पत्नी का माथा ठनक गया। पत्नी ने बीच सड़क पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पति ने भी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी को पीटा।
पूरा मामला मुरार पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित बालाजी ज्वेलर्स के पास हुई है। लोगों ने हंगामा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
मारपीट की शिकार महिला (पत्नी) ने अपने परिजन को फोन करके बुला लिया था। इसके बाद बीच सड़क पर दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसों की बरसात हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई है।
मदन मोहन मालवीय टीआई पुलिस थाना मुरार का कहना है कि पत्नी का पति और उसकी महिला मित्र के साथ विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने क्रॉस मामला दर्ज कराया है। घायलों को उपचार के लिए भेजकर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications