Gwalior News: ग्वालियर में दादा का मर्डर किया, लाश बक्से में रखी, फिर जो नातिन ने किया दहला देगा!
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 29 मार्च को हड़कंप मच गया था जब 64 वर्षीय एक वृद्ध का शव बक्से के अंदर से बरामद हुआ।पुलिस ने पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी जिसका आज सोमवार को हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में गिरफ्तार नाबालिग पोती को बाल संप्रेषणगृह विदिशा भेजा है। नातिन ने प्रेमी से बात ना करने पर दादा को नींद की गोलियां खिलाने के बाद गला दबाकर हत्या की थी।

29 मार्च को बक्से में बंद मिला था रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक का शव
रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की हत्या उसकी नाबालिग नातिन ने ही की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्टि हो गई है। नातिन ने अपने बाबा को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोशी की हालत में बक्से में गिरा दिया था और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर अपने प्रेमी को फंसाने के लिए उसने नाम लिया था। पुलिस ने नाबालिक नातिन को अपनी अभी रक्षा में लेकर विदिशा बाल सुधार गृह भेज दिया है।
प्रेमी का नाम बता कर पुलिस को किया गुमराह
माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित कृष्णा कालोनी में रहने वाले होमगार्ड सैनिक रामस्वरूप राठौर की हत्या कर दी गई थी। उनकी लाश घर के अंदर संदूक में मिली थी। उनकी नाबालिग नातिन ने हत्या करना स्वीकार किया था, फिर उसने अपने प्रेमी चंद्रभान राठौर का नाम बताया। उसके साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया, लेकिन पुलिस ने जब तकनीकि साक्ष्य खंगाले तो चंद्रभान की भूमिका सामने नहीं आई।
पुलिस ने जब नातिन से पूछताछ की तब उसने बताया कि चंद्रभान से वह बात करती थी, लेकिन दादा इसमें रोड़ा थे। इसलिए उन्हें मार डाला। वह मेडिकल स्टोर से नींद की 15 गोलियां खरीदकर लाई। यह सारी गोलियां उसने सूजी के हलवे में मिला दी। यह हलवा खाने के बाद रामस्वरूप की आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। वह लड़खड़ाने लगे। तभी नातिन ने दादा को पकड़ा और उनका हाथ कंधे पर रखवाया। उन्हें सहारा देकर संदूक तक ले गई।
संदूक पहले से खुला हुआ था। संदूक के अंदर धक्का देकर गिरा दिया। वह बेहोश हो गया। फिर गला घोंटकर मार डाला। रजाई ओढ़ा दी और संदूक बंद कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नींद की गोली खिलाकर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है इसके आधार पर पुलिस ने उसकी नाबालिक नातिन को अभी रक्षा में लेते हुए विदिशा बाल सुधार गृह भेज दिया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications