Gwalior news: दीपावली के मौके पर ग्वालियर में सोने की हो रही तस्करी

दिवाली के त्योहार के समय ग्वालियर में बढ़ी सोने की तस्करी, आमने आए सोना तस्करी के मामले, बिना जीएसटी चुकाए हो रही है तस्करी, एक व्यापारी भी चढ़ा हत्थे

Gwalior रेलवे स्टेशन पर एक शख्स की कमर का कपड़ा जैसे ही जीआरपी ने खुलवाया तो उसकी कमर से सोना बरसने लगा। यह देखकर जीआरपी के स्टाफ समेत रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए। अपनी कमर में छुपाकर आधा करोड़ के सोने के गहने और बिस्किट लेकर एक शख्स ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था।

त्योहारी सीजन में बढ़ गई सोने की तस्करी

त्योहारी सीजन में बढ़ गई सोने की तस्करी

त्योहारी सीजन में ग्वालियर में सोने की तस्करी बढ़ गई है। चोरी छुपे व्यापारी लोग बिना बिल के सोने के बिस्किट और गहनों की तस्करी कर रहे हैं। ऐसा करके व्यापारी न केवल मोटा मुनाफा कमा रहे हैं बल्कि वे सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे ही मामले लगातार ग्वालियर में भी सामने आ रहे हैं।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया एक व्यापारी

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया एक व्यापारी

2 दिन पहले ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने एक व्यापारी को पकड़ा है। यह व्यापारी अपनी कमर में पचास लाख के गहने और सोने के बिस्किट बांधकर जा रहा था। जीआरपी को जब उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर संदिग्ध व्यक्ति का कमर में लिपटा हुआ जब कपड़ा खोला गया तो कमर से सोना बरस कर जमीन पर गिरने लगा। इस सोने में बिस्किट और गहने शामिल थे।

नहीं बता पाया बिल तो जीएसटी विभाग को दी गई सूचना

नहीं बता पाया बिल तो जीएसटी विभाग को दी गई सूचना

जीआरपी ने आधा करोड़ कीमत के सोने के साथ जिस शख्स को पकड़ा था वह ग्वालियर का ही सर्राफा व्यापारी था। पकड़े गए सर्राफा व्यापारी का नाम योगेश नागिल बताया गया है। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि वह झांसी और सागर में लोगों से गहने के ऑर्डर लेकर आता है और ग्वालियर में इन गहनों को तैयार करने के बाद उनकी सप्लाई देने जाता है लेकिन इस दौरान सर्राफा व्यापारी द्वारा बिना टैक्स चुकाए चोरी छुपे सोने की तस्करी की जा रही थी।

त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है सोने की तस्करी

त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है सोने की तस्करी

यूं तो शादियों के साथ ही साल भर लोग सोना खरीदते हैं लेकिन दीपावली के समय सोने की डिमांड और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में टैक्स चुकाने से बचते हैं और सोने की तस्करी करते हैं। इन्हीं तस्करों पर अब कड़ी निगाह रखी जा रही है। यही वजह है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तैनात सुरक्षाकर्मी ऐसे लोगों पर निगाह रख रहे हैं जो सोना तस्करी के काम में जुटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+