घर से निकलते ही लड़की को दिखीं दीवारों में अपनी तस्वीरें, बॉयफ्रेंड की डिमांड पूरी नहीं होने पर कि यह करतूत
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बॉयफ्रेंड की अनैतिक डिमांड पूरी नहीं करने पर सिरफिरे बॉयफ्रेंड ने युवती घर के बाहर और सडक की अलग-अलग दीवारों पर युवती के अश्लील फोटो चस्पा कर दिए है।
मामला ग्वालियर का है, जहां युवती ने जब इन फोटों को देखा तो वो घबरा गई और उसने अपनी मां को जानकारी दी और मां बेटी ने दीवारों से कुछ पोस्टर हटाए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल सागर ताल क्षेत्र में रहने वाले युवक रवि शर्मा से युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी जहां दोनों के बीच फोटो आदान-प्रदान भी हुए थे और मौका पाकर आरोपी रवि शर्मा ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा लेकिन युवती ने सख्ती से इनकार कर दिया।
जिससे नाराज होकर रवि शर्मा ने युवती के फोटो को मॉर्फिंग कर अश्लील बनाया और उसे बदनाम करने कई लड़कों के साथ जोड़कर पोस्टर उसके घर के आसपास चस्पा कर दिए
फिलहाल थाना ग्वालियर पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी फरार है।
वहीं अपनी और परिवार की बदनामी के डर से युवती अब अपने घर से बहार नहीं निकल पा रही है। लेकिन पुलिस ने दवा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications