'बच्ची चीखती रही मम्मी-पापा मुझे बचा लो', बंदूक की नोक पर तीन युवक करते रहे हैवानियत
Gwalior News: सोमवार देर रात यहां 15 साल की एक नाबालिक बच्ची के साथ तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने बच्ची के मां-पिता के सामने ही नाबालिग के साथ दरिंदगी की।
Gwalior News: ग्वालियर जिले में बंदूक की नोंक पर एक नाबालिक के साथ गैंग रेप की वारदात सामने आई है। जब एक मासूम को उसके परिवार वालों के सामने ही तमंचा अडाकर बेबस मां-बाप के सामने उनकी बेटी के साथ ही शैतान हैवानियत का खेल खेलते रहे और बेबस मां-बाप बेटी को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन हैवान बने शैतानों ने एक न सुनी और बेबस मासूम को जीवन भर सहने का जख्म दे दिया।
असहनीय बात यह है कि आरोपियों ने बारी-बारी लड़की की मां और पिता के सिर पर कट्टा अड़ाकर उनके सामने ही बेटी के साथ रेप किया। बेबस माता-पिता गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आरोपियों ने लड़की को नहीं छोड़ा।

घटना से डरा सहमा परिवार सदमे में आ गया और एक दिन बाद पुलिस से शिकायत की इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में भी लिया है
घटना ग्वालियर देहात के भंवरपुरा थाना इलाके की है। परिवार आरोपियों को नहीं पहचानता। उसका कहना है कि अगर आरोपी सामने आएंगे तो वे पहचान लेंगे।
दरअसल परिवार मूल रूप से शिवपुरी जिले का रहने वाला है। डेढ़ महीने पहले भंवरपुरा इलाके के एक गांव में शिफ्ट हुआ है। परिवार में बेटी के अलावा दो बेटे हैं। बेटी सबसे बड़ी है। परिजन के मुताबिक, सोमवार देर रात 1 बजे लड़की अपने 10 साल के भाई को टॉयलेट कराने के लिए घर के बाहर बने बाथरूम ले जा रही थी। इसी बीच तीन बदमाश आए और दोनों भाई-बहन को पकड़ लिया। बच्चों के शोर मचाने पर माता-पिता भी बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि दो बदमाश उनकी बेटी को पकड़कर खड़े थे।
उनका साथी बेटे की गर्दन पकड़े था वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़की को घर के अंदर खींच ले गए। एक बदमाश लड़की के माता-पिता पर कट्टा ताने रहा। इसके बाद दो बदमाशों ने रेप किया। उनके बाद तीसरा बदमाश कमरे में घुसा, इतने में आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी कट्टा लहराते हुए भाग निकले।
आरोपियों ने इतना आतंक मचाया कि परिवार पुलिस के पास नहीं गया
घटना के बाद परिवार भारी दहशत में आ गया और एक-दूसरे से लगकर रोते रहे। डर इतना था कि घर के बाहर कदम तक नहीं रखा। सुबह जब अन्य पड़ोसियों को घटना का पता चला तो उन्होंने हिम्मत दी। इसके बाद पीड़ित गांव में पुलिस चौकी पहुंचे, फिर थाने पहुंचकर शिकायत की।
पुलिस ने कही यह बात
ग्वालियर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा का कहना है कि पीड़ित परिवार शिकायत की है। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। संबंधित इलाके के पुलिसकर्मियों को जांच पड़ताल में लगाया गया है। मामला गंभीर है। जल्द ही अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली,ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications