Gwalior News: पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन की हत्या, सहेली को मारने आया था प्रेमी, निशाना चूका

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी हत्या उसकी दोस्त की करने आया था। लेकिन गोली उसके साथ जा रही सहेली को जा लगी और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक बच्ची मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की नातिन है। इस घटना से पूरे ग्वालियर में सनसनी मच गई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन अक्षया यादव को लग गई। यह वारदात ग्वालियर के माधौगंज एरिया की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस वारदात को अंजाम देने में तीन युवक शामिल हैं। तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। इनमें एक आरोपी का नाम सुमित रावत बताया जा रहा है। जो पिछले 1 वर्षों से सोनाक्षी नाम की लड़की का पीछा कर रहा था।

Gwalior News:

अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी सुमित दूसरी लड़की सोनाक्षी का मर्डर करना चाहता था। सोनाक्षी और पूर्व डीजीपी की नातिन अक्षया दोनों अच्छी सहेली हैं। दोनों एक ही स्कूटी से जा रहीं थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पीछा करने लगे थे।

जानकारी अनुसार इन हमलावरों के पास पिस्टल थी। ये बदमाश काफी देर से स्कूटी सवार दोनों बच्चियों का पीछा कर रहे थे। जब इन्हें मौका मिला तभी एक आरोपी ने सोनाक्षी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। लेकिन निशाना चूक गया और ये गोली अक्षया यादव को लग गई। इस वारदात को देखकर वहां मौजूद लोगों ने घायल छात्रा को पास के जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस वारदात में जैसे ही पता चला कि पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या हुई है। तभी पुलिस ने जांच तेज कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर जांच शुरू की। लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। अक्षया की सहेली सोनाक्षी के बयान के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाई है। अब पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+