Gwalior News: BJP पार्षद के घर में लगी भीषण आग, रेस्क्यू कर फंसे हुए छात्रों को निकाला बाहर, बाल-बाल बची जान
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर के महाराजपुर इलाके में उसे समय हड़कंप मच गया जब यहां स्थानीय पार्षद के मकान में एकाएक आगजनि की घटना के बाद मकान में रहने वाले आधा दर्जन के करीब छात्र आग की लपटों में घिर गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने रेसक्यू कर छात्रों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।
एकाएक आग लगने की घटना देख आसपास भी भगदड़ की स्थिति हो गई और चीख पुकार मच गई। ग्वालियर के नेशनल हाईवे पर डीडी नगर के गेट नम्बर दो के समीप महाराजपुरा इलाके में भाजपा पार्षद रेखा त्रिपाठी का आवास है।

उनके घर के एक हिस्से में आसपास के कॉलेज में पढ़ने वाले कई स्टूडेंट किराए पर रहते हैं । इस घर मे अचानक धुआं उठा लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरे घर को तेज लपटों ने अपने कब्जे में ले लिया । पार्षद के परिवार के लोग तो आसानी से शुरू में ही घर से सुरक्षित बाहर निकल आये लेकिन घर के पिछले हिस्से में किराए से रहने वाले आधा दर्जन स्टूडेंट अंदर फंस गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और आग तेजी से अंदर की तरफ बढ़ रही थी। इसके कारण आसपास के इलाकों में हड़कंप और चीख पुकार मच गई।

फायरब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से किया रेस्क्यू
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और फायर अधिकारी अतिबल सिंह यादव के नेतृत्व में आग बुझाने का प्रयास शुरू करते हुए मकान में अंदर फंसे 4 से 5 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे घरों के जरिये बाहर निकाला। यादव ने बताया कि मकान के अंदर बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की यह घटना हुई है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications