जानिए कौन हैं ग्वालियर का आशु राजपूत? पिता की पिटाई से घर छोड़कर ऐसे बना मुंबई का बिल्डर
Gwalior News: ग्वालियर जिले के हजीरा क्षेत्र में रहने वाला एक नाबालिक 6 साल पहले पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गया लेकिन उसने घर छोड़ने के बाद अपना एक मुकाम भी बनाया।
Gwalior News: मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर से 6 साल पहले पिता की डांट से नाराज होकर जो युवक घर छोड़कर मुंबई भाग गया था उसे ढूंढ निकाला है। उस तक पहुंचने के लिए आधारकार्ड का सहारा लिया है। आधारकार्ड पर ली गई सिम कार्ड की पुलिस ने जांच की तो एक नया नंबर मुंबई में एक्टिव मिला।
नंबर सर्च कर पुलिस टीम मुंबई अंधेरी वेस्ट पहुंची। यहां युवक बिल्डर के रूप में मिला। जब वह लापता हुआ था तो नाबालिग था, लेकिन अब 22 वर्ष का हो चुका है। उसने कानपुर, नोएडा में होटल में काम किया है। आखिर में वह मुंबई पहुंचा और बिल्डर का काम करने लगा था।

लापता युवक कोचिंग ना जाने पर पिता द्वारा मारपीट करने पर घर से भाग जाने की बात बताई है। मंगलवार को जब पुलिस उसे लेकर ग्वालियर पहुंची तो वह अपने परिवार वालों को देखकर भावुक हो गया।
जानकारी अनुसार ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित गदाईपुरा निवासी आशु पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत 20 सितंबर 2018 में गुमशुदा हो गया था। काफी तलाश करने के बाद आशु के पिता ने हजीरा थाना पहुंचकर जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने भी उसकी छानबीन की। लापता होने के समय आशु की उम्र 17 वर्ष थी।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी छात्र नहीं मिल रहा था। अभी ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने इस मामले को फिर से जांच में लिया। पुलिस को परिजन से छात्र का पुराना आधारकार्ड मिला। इससे पुलिस ने नए सिरे जांच शुरू की।
पुलिस ने आधारकार्ड पर लिए गए सिम कार्ड नंबर को सर्च किया तो एक नंबर जो हाल ही में लिया गया था। मुंबई में एक्टिव मिला। इस नंबर को सर्च करते हुए पुलिस मुंबई अंधेरी वेस्ट पहुंची और आशु को तलाशकर थाने लाकर घर पहुंचा दी।
जब छात्र को तलाशते हुए ग्वालियर पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर गायब हुए युवक को बरामद कर लिया, तब उससे भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पिताजी कोचिंग न जाने पर मारपीट करते थे। नाराज होकर वह घर से भागकर मुंबई आ गया था। यहां उसने कुछ दोस्त बनाए, जिन्होंने उसकी मदद की।
गुमशुदा मुंबई में बिल्डर का काम कर रहा था जो कि अच्छी खासी कमाई भी कर रहा था। जिसे पुलिस टीम मुंबई से बरामद कर ग्वालियर लेकर आई। लापता युवक आपने माता - पिता को देखकर भावुक हो गया। पुलिस द्वारा गुमशुदा को माता पिता से मिला दिया और उनसे मिलकर गुमशुदा खुश हो गया।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications