Gwalior news: बुजुर्ग महिला बोली पैरों में दर्द हो रहा है तो ऊर्जा मंत्री दबाने लगे पैर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दबाए बुजुर्ग महिला मरीज के पैर, सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री, महिला ने पैर दर्द की कही थी बात

Gwalior में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का फिर एक अलग अंदाज सामने आया हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे थे। यहां जब अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है तो ऊर्जा मंत्री बुजुर्ग महिला के पैर दबाने लग गए। प्रद्युमन सिंह तोमर ने बुजुर्ग महिला के पलंग के पास स्टूल पर बैठ कर काफी देर तक पैर दबाए।

gwalior

Recommended Video

    ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दबाए बुजुर्ग महिला के पैर

    सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
    ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचे थे। सिविल हॉस्पिटल हजीरा में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए कैंप लगाया गया है। इस कैंप में कई लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचे थे।

    मरीजों से बातचीत करके जाना उनका हाल
    ऊर्जा मंत्री ने सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान जब एक बुजुर्ग महिला से ऊर्जा मंत्री ने पूछा कि उनकी तबीयत कैसी है जिस पर बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी आंख में दर्द है और उनके पैर में भी दर्द हो रहा है। इतना सुनते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बुजुर्ग महिला के पैर पकड़ लिए और उनके पैर दबाने लगे।

    स्टूल लेकर बैठ गए पलंग के पास और दबाने लगे पैर
    ऊर्जा मंत्री पलंग के नजदीक रखा हुआ स्टूल लेकर पलंग के पास बैठ गए। इसके बाद ऊर्जा ने काफी देर तक बुजुर्ग महिला के पैर दबाए। बुजुर्ग महिला ने इस दौरान ऊर्जा मंत्री को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन ऊर्जा मंत्री ने कह दिया कि एक मां के पैर दबाने में क्या हर्ज है।

    पिछले दिनों फावड़ा लेकर नाली को किया था साफ

    ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पिछले दिनों ग्वालियर में ही एक इलाके में नाली में गंदगी देखकर अपने हाथों में फावड़ा थाम लिया था और फावड़े से खुद ही नाली की गंदगी साफ की थी। इश दौरान ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। बीते रोज किला गेट चौराहे पर मंत्री महोदय ने जनता से यह तक कह दिया था कि अगर वे निकम्मे हैं तो वे अपनी कुर्सी से रिजाइन दे देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+