Gwalior news: काम नहीं किया तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री ने पंचनामा करवाया तैयार

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बनवाया अधिकारियों का पंचनामा, समय पर सड़कों की हालात नहीं नहीं करने पर अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई, पंचनामे पर अधिकारियों ने किए दस्तखत

Gwalior में अब सड़कों की मरम्मत का कार्य तय समय पर नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात अधिकारियों ने खुद पंचनामा में लिख कर दी है और यह पंचनामा उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने तैयार करवाया है। इस पंचनामें में अधिकारियों समेत स्थानीय लोगों के भी हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

ग्वालियर शहर की कई सड़कों की हालत है खराब

ग्वालियर शहर की कई सड़कों की हालत है खराब

ग्वालियर शहर की कई सड़कों की हालत बहुत खराब है। कई सड़कें खुदी ही पड़ी हुई हैं। सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर सड़कों को दुरुस्त करने के कई बार निर्देश दे चुके हैं लेकिन हर बार उनकी अनदेखी कर दी जाती है।

सड़कों को लेकर ऊर्जा मंत्री त्याग चुके हैं जूते

सड़कों को लेकर ऊर्जा मंत्री त्याग चुके हैं जूते

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सड़कों की हालत की वजह से अपने जूते भी त्याग चुके हैं। ऊर्जा मंत्री ने इस संकल्प के साथ जूते त्यागे हैं कि जब तक शहर की सड़कें सही नहीं हो जाती हैं तब तक वे नंगे पैर ही घूमेंगे।

अब अधिकारियों का तैयार करवाया पंचनामा

अब अधिकारियों का तैयार करवाया पंचनामा

ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर बीते रोज ग्वालियर विधानसभा में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सड़कों की खराब हालत देखी तो मौके पर ही एसडीएम और नगर निगम के अधीक्षण यंत्री समेत पीएचई के कार्यपालन यंत्री को बुलवा लिया। इसके साथ ही अमृत योजना प्रोजेक्ट का ठेका लेने वाले कंपनी के प्रतिनिधि को भी बुला लिया। इसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार करवाया गया। इस पंचनामे में इस बात का उल्लेख किया गया कि जनवरी 2023 तक सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा नहीं तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने भी किए दस्तखत

अधिकारियों ने भी किए दस्तखत

पंचनामा में साफ तौर पर यह बात लिखी गई है कि ग्वालियर विधानसभा के अंतर्गत जो भी रोड रेस्टोरेशन का कार्य शेष है वह 30 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य न करने की दशा में हमारे विरुद्ध उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई की जावे। पंचनामें में एडीएम, अपर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+