ग्वालियर में मिल गया सीएम शिवराज का डुप्लीकेट, देखकर हैरान रह जाते हैं लोग

ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह चौहान का डुप्लीकेट मिला है, महेश शर्मा नाम के मुरार निवासी शख्स हूबहू शिवराज सिंह की तरह है

ग्वालियर, 1 सितंबर। ग्वालियर में उस वक्त लोग हैरान रह जाते हैं जब वे सीएम शिवराज सिंह चौहान को ग्वालियर की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा के घूमते हुए देख लेते हैं। एक पल के लिए लोग अवाक रह जाते हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर की सड़कों पर यूं अकेले क्यों घूम रहे हैं और उनकी सुरक्षा कहां है। हम आपको बताते हैं आखिर यह पूरा माजरा क्या है।

Recommended Video

    ग्वालियर में मिल गया सीएम शिवराज का डुप्लीकेट, देखकर हैरान रह जाते हैं लोग
    ग्वालियर के लोगों के साथ हो जाता है धोखा

    ग्वालियर के लोगों के साथ हो जाता है धोखा

    ग्वालियर के लोगों के साथ इन दिनों काफी धोखा हो रहा है। धोखा इसलिए कि वे सीएम शिवराज सिंह चौहान को ग्वालियर की सड़कों पर यूं ही चलते देखकर हैरान रह जाते हैं लेकिन जब उन्हें मालूम चलता है कि जिस शख्स को वे सीएम शिवराज सिंह चौहान समझ रहे हैं वह सीएम शिवराज सिंह चौहान नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाले महेश शर्मा है तो वे दंग रह जाते हैं। महेश शर्मा लगभग सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरह ही देखते हैं। शिवराज सिंह की तरह चेहरे पर चश्मा लगाते हैं और उनके बाल भी उसी स्टाइल की है। महेश शर्मा भी कुर्ता पजामा पहनने के शौकीन हैं।

    मुरार के सदर बाजार में रहते हैं महेश शर्मा

    मुरार के सदर बाजार में रहते हैं महेश शर्मा

    हुबहू सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरह देखने वाले महेश शर्मा ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित सदर बाजार में रहते हैं। महेश शर्मा की कद काठी हुबहू सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसी ही है इसलिए जब भी कोई उन्हें पहली बार देखता है तो उन्हें शिवराज सिंह चौहान समझने लगता है। हर कोई शख्स महेश शर्मा को एक पल के लिए सीएम शिवराज सिंह समझ बैठता है। हालांकि जब उन्हें मालूम चलता है कि शिवराज सिंह जैसा दिखने वाला शख्स मुरार के रहने वाले महेश शर्मा है तो वे दांतो तले उंगली दबा लेते हैं।

    रोडवेज से रिटायर्ड हैं महेश शर्मा

    रोडवेज से रिटायर्ड हैं महेश शर्मा

    सीएम शिवराज सिंह जैसे दिखने वाले महेश शर्मा रोडवेज से रिटायर हैं। रोडवेज में महेश शर्मा ने 36 साल तक कंडक्टर की नौकरी की इसके बाद वे रोडवेज से रिटायर हो गए और अब भी अपना साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान से चेहरा मिलने की वजह से उनका साधारण जीवन खास हो गया है।

    मोहल्ले के लोग बुलाते हैं 'सीएम साहब'

    मोहल्ले के लोग बुलाते हैं 'सीएम साहब'

    महेश शर्मा को पहली नजर में देखने वह सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरह दिखते हैं इसलिए उनके मोहल्ले के लोग उनको सीएम साहब कहकर ही बुलाते हैं। महेश शर्मा बताते हैं कि शुरुआत में तो उन्हें यह थोड़ा अजीब लगता था लेकिन अब उन्हें इसकी आदत सी पड़ गई है। मोहल्ले के लोग सीएम साहब कह कर पुकारने लगे हैं यह अपने आप में एक अनोखी बात है।

    राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए करती है संपर्क

    राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए करती है संपर्क

    महेश शर्मा बताते हैं कि उनका चेहरा सीएम से मिलने की वजह से राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के समय उनसे संपर्क करती हैं और चुनाव प्रचार में शामिल होने का आग्रह करती हैं लेकिन महेश शर्मा की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है इसलिए वे सरल भाव से राजनीतिक पार्टियों के इस आग्रह को अस्वीकार कर देते हैं। खुद भारतीय जनता पार्टी भी महेश शर्मा को प्रचार अभियान में शामिल करने के लिए महेश शर्मा से संपर्क कर चुकी है।

    सीएम शिवराज सिंह चौहान के हैं फैन

    सीएम शिवराज सिंह चौहान के हैं फैन

    महेश शर्मा भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरह दिखाई देते हैं लेकिन वे खुद भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के बहुत बड़े फैन हैं। महेश शर्मा सीएम शिवराज सिंह को बहुत पसंद करते हैं और महेश शर्मा की तमन्ना एक बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+