डॉगी ग्रेसी रिटर्न : 5 दिन बाद लापता डॉगी घर पहुंचा तो मालिक ने केक काटकर किया स्वागत

ग्वालियर। पांच दिन से लापता डॉगी ग्रेसी वापस मिल गया। वह घर पहुंचा तो मालिक ने केक काटकर उसका स्वागत किया। मालिक और डॉगी का स्नेह देख लोगों का दिल पसीज गया। पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पड़ाव पुलिस थाना इलाके की अचलेश्वर विहार कॉलोनी निवासी होटल व्यवसायी शोभित शिवहरे ने दो साल पहले एक पग ब्रीड का फीमेल डॉग 27 हजार रुपए में खरीदा था।

Doggie Gracie Returns : Owner welcomed cake by cutting cake after 5 days when missing Dogi reached home

उन्होंने प्यार से इसका नाम ग्रेसी रखा। जिस दिन उन्होंने डॉगी को खरीदा था, तब उसकी उम्र मात्र तीन दिन थी। उन्होंने डॉगी के लिये अपनी मल्टी की पार्किंग में एक घर भी बनाया था। 22 दिसंबर को पता लगा कि उनका डॉग ग्रेसी चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर सामने आया कि दो युवक उसे उठाकर ले गए थे। घटना के बाद व्यापारी ने रात को ही अपने डॉगी के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। इसी दौरान चोरों ने खुद ही डॉगी को लौटा दिया। इस पर शिवहरे ने केक काटकर डॉगी का वेलकम किया।

बता दें कि चोरी जाने वाले डॉगी ग्रेसी सोशल साइट इंस्टाग्राम पर काफी फैमस है। इंस्टाग्राम gracy0112 नाम से प्रोफाइल बनी हुई है, जिसमें डॉगी की फोटो भी लगी है। ग्रिसी डॉगी के नाम से बने अकाउंट पर 100 से ज्यादा फॉलोवर हैं। इस अकाउंट पर डॉगी की दिनचर्या के कई फोटो वीडियो अपलोड किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+