Gwalior news: युवक की हत्या कर कैंसर पहाड़ी पर फेंका शव, लूट की आशंका, देर रात रुपए लेकर घर से निकला था मृतक
संवाद सूत्र- पकंज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर उस समय हड़कंप मच गया जब पहाड़ी पर हाईवे किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव लहू लुहान हालत में मिला इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की जांच पड़ताल की और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को मौके पर बुलाया गया।
इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है। मृतक के सिर पर पत्थर से हमला करने के निशान मिले हैं और उसके पास मौजूद रुपए भी गायब मिले हैं इससे यह पूरा मामला हत्या का हो गया है और पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के हनुमान बांध के पास रहने वाला रईस उर्फ सलीम खान जो कि अब खजांची बाबा की दरगाह के पास किराए का मकान लेकर रह रहा है। देर रात घर से रुपए लेकर निकला था और उसका शव कैंसर पहाड़ी पर मिला है। कैंसर पहाड़ी ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का इलाका है और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
परिजनों ने कहा देर रात घर से रुपए लेकर निकला था रईस
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक रईस खान पैसे से ट्रक ड्राइवर था और रात को 20 से 25 हजार रुपये लेकर घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा पुलिस से जानकारी मिली कि कैंसर पहाड़ी पर उसका शव मिला है शव के साथ जो सामान मिला है उसमें रुपए गायब है इसलिए आशंका है कि उसके साथ लूट की वारदात कर हत्या कर मृतक की बॉडी को यहां फेंका गया है।
सिर पर मिले चोट के निशान
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक जादौन ने बताया कि कैंसर हेल्प पहाड़ी पर डेड बॉडी पड़े होने की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची थी। डेड बॉडी की जांच पड़ताल में जो दस्तावेज मिले उसे उसकी पहचान रईस खान के रूप में हुई है। जिसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया और शव की शिनाख्त कराई गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मृतक की मौत किस कारण से हुई लेकिन मृतक के सिर पर चोट के निशान जरूर मिले हैं इससे हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications