Biparjoy In Gwalior Chambal: चंबल के भिंड मुरैना में बिपरजॉय ने मचाई तबाही, बारिश में मकान गिरने से 2 की मौत
Biparjoy In Gwalior Chambal: मध्य प्रदेश में आया भयंकर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपने पीछे तबाही के गहरे निशान छोड़ गया है। चंबल ग्वालियर के साथ-साथ भोपाल में भी तेज वर्षा हो रही है। चंबल के 2 जिले मुरैना और भिंड में लगातार बरसात होने की वजह से अभी तक लगभग आधा दर्जन घर धरा शाही हो चुके हैं। बारिश की वजह से 1 गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई 5 मकान अकेले मुरैना जिले में और 1 मकान भिंड में गिर गया है।
दरअसल, अरब सागर से आगे बढ़ते हुए बिपरजॉय एमपी के चंबल में पहुंच गया है। इसका असर भी चंबल में देखने को मिल रहा है। मुरैना और भिंड में बिपरजॉय की वजह से तेज वर्षा हो रही है। वर्षा की वजह से भिंड और मुरैना में 6 मकान जमींदोज हो चुकी हैं। खबर अनुसार मुरैना जिले के रतिराम, जौंहा बड़ापुरा, का पुरा, खड़ियाहार, देवी सिंह का पुरा और सूरजपुर में पांच मकान गिर चुके है। भिंड जिले में भी बिपरजॉय दहशत मचा रखा है।

शहर की अटेर रोड पर 1 मकान बारिश की वजह से धराशायी हो गया है। बिपरजॉय की वजह से हो रही बारिश ने 2 मासूम बच्चों की जान ले ली। मुरैना के अंबाह क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टे पर 2 बच्चे खेल रहे थे। वहां मौजूद 1 गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया। बच्चों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह खेलते हुए बारिश के पानी से भरे हुए गड्ढे में डूब गए जिससे दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों के नाम परी और निशांत बताए गए हैं। दोनों की उम्र 10 वर्ष है।












Click it and Unblock the Notifications