Gwalior News: हाई राइज बिल्डिंग में कुकिंग गैस सिलेंडर से लगी आग, धमाके की आवाज से सहमे लोग
Gwalior News: ग्वालियर की हाई राइज बिल्डिंग में आज सुबह कुकिंग गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीसरी मंजिल में आग लग गई जिससे अफरा-तफरी की स्थिति हो गयी।
सिटी सेंटर स्थित पॉश इलाके में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति के बंगले के सामने गोविंदपुरी तिराहे पर एक हाई राइज बिल्डिंग में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे फायर डिपार्टमेंट द्वारा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और बिल्डिंग में फंसे लोगों को फायर कर्मियों ने तत्काल बाहर निकाल इस दौरान यहां फायर कर्मियों द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो फायर कर्मी झुलस गए जिन्हे तत्काल 108 की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
कुलपति के बंगले के सामने स्थित इस बिल्डिंग में मिस्टर कुकरेजा के फ्लैट में सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आगजनी की यह घटना हुई और कुकरेजा के पास वाले फ्लैट में भी आग पहुंच गई।
इसी बिल्डिंग के पीछे वाली इमारत में रहने वाली गिरवाई थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जब आग का धुआं निकलता देखा तो उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस महकमें को मामले की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह भी घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गए और फायर डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे रेस्कीयू की ऑपरेशन की जानकारी ली।आगजनी में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन फ्लैट में पाली हुई एक पालतू बिल्ली जरूर आग में जल गई।
घटना सुबह 9:00 बजे के करीब की है और तत्काल फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की गाड़ियां मौके पर पहुंचने के कारण आग को विकराल रूप होने से पहले ही बुझा लिया गया। लेकिन बिल्डिंग में आग लगने से दहशत में आए पड़ोसी और आसपास की इमारत के लोग भी अपनी बिल्डिंगों से बाहर आ गए और आग पर पूरी तरह नियंत्रण होने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली।
स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि सचिन तेंदुलकर मार्ग पर जीवाजी विवि के कुलपति के बंगले के सामने स्थित मल्टी में नीचे यामाहा बाइक का शोरूम है जबकि ऊपर रिहायशी फ्लेट हैं । इसकी तीसरी मंजिल से अचानक पहले धुआँ उठा फिर आग की लपटें उठने लगीं।
बताया गया कि इसमें कुकरेजा के एक फ्लैट में गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और फिर उसमे आग लग गई। इसके बाद पूरी मल्टी में दहशत फैल गई और इसमे रहने वाले लोग जान बचाने के लिए नीचे सड़क की तरफ भागे। जब तक आग फैली तब तक मल्टी के फ्लैट में रहने वाले सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकल चुके थे।
नोटिस के बावजूद फायर ऑडिट नहीं करने वाले भवन संचालकों पर होगी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि जिन मल्टी के नोटिस देने के बावजूद फायर ऑडिट नही कराया गया है अब उनके सील करने की कार्यवाही की जाएगी।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications