Railway News: ग्वालियर में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, दिल्ली की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर मिली लोहे की छड
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेन को पलटाने की एक और साजिश नाकाम हो गई है। यहां मालगाड़ी को पलटाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लोहे की छड़ रखी गई थी, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से ये हादसा टल गया। इस मामले में आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुटी हैं।
ग्वालियर से दिल्ली जाने वाले रेलवे ट्रेक पर बिरलानगर स्टेशन के नजदीक लोहे की छड़े रखी पायीं गई है। हालांकि समय रहते इसका पता लग जाने से उस तरफ जा रही माल गाड़ी को रोक दिया गया। इसके चलते बड़ी घटना तल गई। आरपीएफ व जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। आज्ञात अपराधियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक ग्वालियर बिरलानगर स्टेशन के पास गुड्स ट्रैक पर देर रात लोहे की छड़ें रखीं मिलीं। इसी ट्रैक पर 12 किलोमीटर की स्पीड से मालगाड़ी आ रही थी। लेकिन मालगाड़ी को समय रहते रोक दिया गया।
इससे दुर्घटना होने से बच गई। इसके बाद पूरे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद ग्वालियर जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनका पता लगाया जा रहा है।
वही जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने नहीं बताया है कि इसकी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है की रेल की पटरी पर यह लोहे की छड़ कहां से आई और किसने रखी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से भी जानकारी जुटा जा रही है।
गोरतलब है कि इससे पहले कानपुर, खंडवा सहित अन्य जगहों पर ट्रेनों को पलटाने के प्रयास के कई मामले सामने आए हैं।लेकिन इस बार यह प्रयास ग्वालियर में भी किया गया है। ग्वालियर में रेलवे ट्रेक पर लोहे की छड़े रख दी गईं, लेकिन समय रहते माल गाड़ी को रोक दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications