MP Election: ग्वालियर-चंबल के दम पर फिर सरकार बनाने की तैयारी में कांग्रेस, Gwalior में गरजी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Gwalior News: मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का दौरा जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में जमकर गरजी। उन्होंने कहा कि मैं आरोप-प्रत्यारोप के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि देश में इस समय सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा महंगाई का है।

ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज यहां ग्वालियर चंबल संभाग के कोने-कोने से आए लोगों का अपार जनसमूह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता की आतुरता की गवाही दे रहा है।

Congress preparing to form government again on the basis of Gwalior Chambal, Priyanka Gandhi roared

प्रियंका ने कहा कि आज देशभर में महंगाई है। मैं टमाटर की बात नहीं कर रही हूं। टमाटर तो 150 रुपए का है और गैस सिलेंडर एक हजार रुपए से अधिक में मिल रहा है। इसके अलावा भी महंगाई है। आपको घर की मरम्मत कराना तो वह भी महंगा हो गया हे। बच्चों की फीस देना है या उसके लिए छाता खरीदना तो वह भी महंगा हो गया है। आपके जीवन पर बोझ बन गई है ये महंगाई। ये आपके जीवन का मामला है। सिर्फ टमाटर का मामला नहीं। इसका सबसे बड़ा बोझ तो महिलाओं पर है। रसोई के लिए सिलेंडर तो दे दिया, उसमें गैस नहीं भर पा रही है। परिवार में कोई कोई बीमार हो जाए तो घबराहट होती है, दवाएं कहां से खरीदकर लाऊं, क्योंकि महंगाई इतनी है।

प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियां गरीब, किसान और मजदूर विरोधी है। ग्वालियर पहुंचने पर प्रियंका गांधी सबसे पहले वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना को नमन करते हुए वहां की माटी को अपने माथे पर लगाया।

सिंधिया पर कसा तंज

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं सिंधिया जी पर भी 10 मिनट बोल सकती हूं कि किस तरह अचानक उनकी विचारधारा पलट गई, लेकिन मैं जनता का ध्यान भटकाने नहीं आई हूं, इसलिए जनता के मुद्दों की बात करूंगी। ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा में प्रियंका ने बृज भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा- सब भैया-बहनन आपको हमारी राम-राम।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मणिपुर में 77 दिन से हिंसा हो रही है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री 77 दिन इस पर कोई बयान ही नहीं दिया। कल एक भयावह वीडियो सामने आने के बाद मजबूरी में एक बयान दिया। इसमें एक वाक्य बोला और उसमें भी राजनीति घोल दी। उसमें उन प्रदेशों का नाम लिया जिनमें विपक्ष की सरकार है। हमारे देश की परंपरा रही है कि हम नेताओं में सरलता, सभ्यता और सच्चाई ढूंढते हैं। हम चाहते हैं हमारे नेता में ऐसे गुण हों। आरोप-प्रत्यारोप, एक-दूसरे की बुराई के बीच जनता के असली मुद्दे डूब जाते हैं। आजकल अहंकार की राजनीति चलती है। मैं यूपी गई तो मुझसे कहा- दीदी बड़ी गाड़ी में बैठो। मैंने पूछा क्यों- तो उन्होंने कहा भौकाल दिखना चाहिए। आजकल भौकाल की राजनीति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+