कांग्रेस मतलब लापता सरकार, धान 3100 और गेहूं 2800 रुपए क्विंटल खरीदी जाएगी, मूंगवाली में सिंधिया का बयान
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तूफ़ानी चुनावी सभाओं का दौर फिर से दिवाली के एक दिन अवकाश के बाद शुरू हो गया। पिछले 10 दिनों में केंद्रीय मंत्री ने 60 चुनावी सभा किया । आज मूंगवाली विधानसभा पहुँच कर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव के लिए जनसमर्थन मांगा।
हजारों की संख्या में आई जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा मूंगवाली से सिंधिया परिवार का सम्बंध सदियों पूराना है। व उन्होंने अपना पहला चुनाव याद करते हुए कहा 2001 में जब मैं तीस साल का था तब पहली सभा यही करने आया था तो इस वक्त के वृद्ध मेरे पास एक बोतल में पानी लेकर आए थे वो पानी काला था। मैंने कहा नाले पानी क्यों लेकर आए है तो उन्होंने कहा था कि ये पानी नलों से आता है। तब मैंने संकल्प लिया था की जब जीत कर अगली बार आऊंगा तो तब ही आयूंगा जब पानी साफ निकलेगा। आज मूंगवाली के हर नल से साफ पानी आता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैसे उन्होंने निकटतम अशोक नगर रेलवे स्टेशन में कैसे ट्रेन रुकवाए , सिंगल ट्रैक से डबल ट्रैक , और स्पीड बढ़ाने के लिए विद्युतीकरण कराया। 700 करोड़ खर्च करके विद्युतीकरण कराया व 2800 करोड़ का डबल ट्रैक कराया।
कांग्रेस ने 55 साल एक खंबा नहीं लगाया
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा इस पूरे क्षेत्र में जब मैं घूमता था तो देखता तो पाता था की किसी भी गांव में एक बिजली का खंबा नहीं है। 55 साल के राज में कांग्रेस एक बिजली का खंभा नहीं लगा पाई। ग्रामीण विद्युतीकरण योजना लाकर मैंने 130 करोड़ खर्च करवाकर एक एक गांव में खम्भा लगवाया, तार खिंचवाया , ट्रैन्स्फ़ॉर्मर लगवाया, सब स्टेशन लगवाया । साथ इस बिजली कनेक्शन मुफ़्त में दिलवाया। नियम के हिसाब से एक ब्लॉक में एक सबस्टेशन लग सकता है लेकिन मैंने मूँगावाली जिसमें दो ब्लॉक है मैंने नियम के विरुद्ध जाकर 8 सब स्टेशन लगवाया।
कांग्रेस मतलब लापता सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सही कहा है कि कांग्रेस मतलब लापता सरकार , सड़क लापता , बिजली लापता, पानी लापता । सड़क के क्या हाल थे, एक सड़क ठीक नहीं थी । गाड़ियां सांप की तरह चलती थी गड्डे बचाकर चलते थे। ग्वालियर पहुँचने के 4 घंटे और भोपाल पहुँचने में तो पूरा दिन लग जाता था ।
गिनाई सरकार की विकास के काम
केंद्रीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में विकास कार्य गिनवाए पानी की समस्या को दूर करने के लिए 5.5 करोड़ की योजना को कार्यान्वित करवाया ,रु 382.50 करोड़. की लागत से करीब 400 किलोमीटर की सड़के आपके मुंगावली में बनवायी गई । 13 करोड़ के विद्यालय बनवाए मूँगवाली में ,5 करोड़ का ट्रामा सेंटर, 5 करोड़ का नर्सिंग कॉलेज खुलवाए । उपचुनाव के बाद कमल के फूल के निशान ने कितने काम करवाए : 40 करोड़ रूपए की 7 डेम/तालाब के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है , इसमें कोंचा अडिशनल तालाब निर्माण कार्य, नाहरगढ़ तालाब निर्माण कार्य जैसे प्रमुख कार्य शामिल है। साथ ही रु 1537 करोड़ की राजघाट बांध ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना और रु 449 करोड की चन्देरी सूक्ष्म सिचाई परियोजना। जल जीवन मिशन के तहत 31 करोड़ रूपए की लागत से 49 गांवों में जल पहुंचाया जा रहा है।
कांग्रेस की सरकार कभी नहीं आनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री ने कहा हमने सरकार बदली तो मेरी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए मिलने लगे है । मेरे किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार की किसान योजना मिलाकर 12000 रुपए मिल रहे है । अगर कांग्रेस की सरकार आई तो योजनाए बंद कर देगी इसलिए कांग्रेस को बंद करके पानी सिंध नदी में फेंकना चाहिए ।
हर परिवार में एक व्यक्ति को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के नए मैनिफेस्टो से बड़ी घोषणाओं को जनता को बताया , कैसे भाजपा ग़रीबी रेखा के नीचे रहने वाले हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार या स्वरोज़गार सुनिश्चहित करेगी । साथ में बताया अब धान की खरीदी 3100 और गेहूं की 2800 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications