'कांग्रेस फुस्सी बम को जलाने का प्रयास कर रही', CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Mohan Yadav News: ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कुलैथ में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि भारत सिंह नहीं मैं यहां से चुनाव लड़ रहा है। मैं आश्वासन देता हूं आपकी हर बात पूरी होगी। यहां उन्होंने राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे। साथ ही कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज भी कसा।

Gwalior Mohan Yadav

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस एक फुस्सी बम की बत्ती को बार-बार जलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन बत्ती जलती ही नहीं है। राहुल गांधी को लेकर घूम रहे हैं। वो जहां से गुजरते हैं कांग्रेस साफ हो जाती है।

ग्वालियर के कुलेथ गांव में मोहन यादव ने चुनावी मंच से कहा कि साल 2013 में कांग्रेस पार्टी जो देश पर राज कर रही थी आज उसकी राहुल गांधी ने बुरी हालत कर दी। तुम्हारी पार्टी पर तुमको विश्वास नहीं है, तो कोई और या हम क्यों करें। इनकी ऐसी हालत हो जाएगी कि लोकसभा में इनके सांसद एक टेंपो में बैठकर पहुंचेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनाना है। पहली बार आपने वोट दिया था। उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्ठे किए थे। अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद दूसरी बार आपने वोट दिया तो सैकड़ों सालों से जो भगवान राम वनवास पर थे उनको उनका स्थान मिला।

अपने संबोधन में सीएम यादव ने कहा कि राम मंदिर बना यह तो सिर्फ झांकी है। पिक्चर तो अभी बांकी है। राधे-राधे मथुरा भी चलना है। उन्होंने इशारों इशारों में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को लेकर भी बात कही।

बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार को भाजपा में शामिल कराया

सीएम मोहन यादव ने मंच से बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व प्रत्याशी सुरेश बघेल और पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह के भाजपा में शामिल होने पर उनको बधाई दी है।

ग्वालियर में चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी का माहौल बना

मुख्यमंत्री ने सभा के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है। ग्वालियर में चारों तरफ भाजपा का माहौल बना है। आज मैंने भारत सिंह के लिए कुलैथ में सभा की है। जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है वो भूतों-न-भविष्यति है कल विक्रमोत्सव नववर्ष है, मैं ग्वालियर की जनता को बहुत बहुत बधाई देता हूँ।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+