बीजेपी के इशारे पर प्रशासन कर रहा है कांग्रेसियों पर कार्रवाई, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने लगाए आरोप
ग्वालियर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन बीजेपी के इशारे पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहा है
ग्वालियर, 27 जून। ग्वालियर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने ग्वालियर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्वालियर प्रशासन बीजेपी के इशारे पर कांग्रेसी नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए उन्होंने वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे का उदाहरण भी दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप है कि बीजेपी में रहते हुए अवधेश तोमर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन जैसे ही अवधेश तोमर की मां को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया तो उन पर रासुका की कार्रवाई कर दी गई।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर के मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के इशारे पर प्रशासन द्वारा यह सब कुछ किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि जब तक अवधेश तोमर के माता-पिता बीजेपी में थे तब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी लेकिन अब कांग्रेस में आते ही दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन पर कार्रवाई की जा रही है।
बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं अवधेश तोमर के पिता बलवीर तोमर
वार्ड 19 के रहने वाले अवधेश तोमर के पिता बलवीर तोमर पिछले दिनों बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से बलवीर तोमर की पत्नी को वार्ड 19 से अपना प्रत्याशी भी बनाया है। इसके बाद से ही बलवीर तोमर के बेटे अवधेश तोमर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिला अध्यक्ष का आरोप है कि अवधेश तोमर के जो के पहले ही खत्म हो चुके हैं उनके शो को आधार बनाते हुए अवधेश तोमर पर रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
बलवीर तोमर ने कहा कि उनका बेटा हो चुका है सभी मामलों में बरी
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश तोमर की पिता बलवीर तोमर का कहना है कि उनका बेटा अवधेश फिजिकल कॉलेज से पोस्टग्रेजुएट है। पूर्व में अवधेश पर मामले दर्ज हुए थे लेकिन अब अवधेश सभी मामलों में बरी हो चुका है।
आचार संहिता का कांग्रेस ने दिया हवाला
कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि इन दिनों आचार संहिता लगी हुई है इसलिए कांग्रेस इस मामले में विरोध प्रदर्शन नहीं कर रही है, अगर आचार संहिता नहीं लगी होती तो कांग्रेस इसे लेकर आंदोलन कर देती। जिला अध्यक्ष कहा कि अगर यही हाल रहा तो चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications