ग्वालियर में हिंदी भवन का पूजन कर वाजपेयी के 19 साल पुराने सपने को सीएम शिवराज ने किया पूरा
gwalior News: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 साल पहले ग्वालियर में हिंदी भवन बनाए जाने का जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सिटी सेंटर में इसके लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने 777 करोड़ों रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
बता दे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने 2004 में ग्वालियर में भव्य हिंदी भवन बनाए जाने का सपना देखा था। प्रस्तावित हिंदी भवन के लिए प्रदेश सरकार ने 7 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, जिनमें दो करोड़ की राशि आवंटित भी कर दी गई है साथ ही बिना भूमि पूजन हुए नगर निगम द्वारा इसकी जमीन पर थोपे गए संपत्ति कर में भी छूट दी जा चुकी है। इसी क्रम में अटल जी यह सपना आज पूरा हो गया।

खास बात यह है कि हिंदी भवन के लिए 2007 में डिजाइन तैयार किया गया था। परंतु काफी साल बीतने के बाद अब नई जरूरतों व तकनीक के हिसाब से इस डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। हिंदी भवन अब हिंदी शोध संस्थान के रूप में नजर आएगा। इसका निर्माण 2025 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी कोई हिंदी से बहुत लगाव था। उनकी कविताएं, उनके भाषण हिंदी से उनके प्रेम और भाषा पर मजबूत पकड़ का प्रमाण है। अटल जी ने जीवन भर हिंदी की सेवा की। अटल जी दुनिया के किसी भी कोने में गए, हिंदी हमेशा उनके साथ रही। ग्वालियर में अटल जी ने अपने शैक्षणिक काल में ही हिंदी को आत्मसात कर लिया था।
सरकार बदलने अटक गया था मामला
अटल जी के जीवन काल में तो उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका पर लंबी प्रक्रिया के बाद शिवराज सरकार ने सिटी सेंटर पर हिंदी भवन के लिए जमीन आवंटित की। इसके बाद मामला सत्ता के गलियारों में अटक गया था। 2018 में इसके लिए 7 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई, परंतु भाजपा सरकार चले जाने के कारण मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। अब जाकर सरकार ने हिंदी भवन के लिए दो करोड़ रुपए की राशि भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications