Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sheopur News : चीतो को पसंद आया Kuno National Park, एक सप्ताह के अंदर मार गिराया दूसरा शिकार

Cheetahs in Kuno: नामिबिया से लाए गए 8 चीतों में से 2 को मध्य प्रदेश के कूनो पार्क के बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। वहीं वन अधिकारियों ने बताया है कि एल्टन और फ्रेडी नाम के 2 चीता बंधुओं ने गुरुवार 10 नवंबर की रात को अपना दूसरा सफल शिकार किया। उससे पहले 7 नवंबर की सुबह भी इन दोनों ने अपना पहला शिकार किया था।

चीतल को बनाया शिकार

चीतल को बनाया शिकार

बताते चलें कि अपने दूसरे शिकार में इन दोनों चीतों ने चीतल का शिकार किया है, वहीं पहले शिकार में भी इन दोनों ने चीतल को अपना शिकार बनाया था। अब यहां सवाल यह भी है कि आखिर इन नामीबियाई चीता भाइयों का शिकार करने को लेकर इतनी चर्चा क्यों है।

चीता प्रोजेक्ट सफल

चीता प्रोजेक्ट सफल

दरअसल इन चीतों को हिंद महासागर के ऊपर 8, हजार किलोमीटर की हवाई उड़ान के बाद नामीबिया से कूनो पार्क लाया गया है। इनकी सक्रियता से देखभाल की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा देखा जा रहा है कि ये चीते अपना सामान्य व्यवहार कर रहे हैं या नहीं। हालांकि इनका शिकार करना साबित करता है कि वे अच्छी तरह से यहां व्यवहार कर रहे हैं। इनके इस एक्टिविटी से साफ है कि इंडिया के 96 करोड़ रुपये का चीता प्रोजेक्ट सही साबित हो रहा है।

वन अधिकारी बनाए हुए हैं नजर

वन अधिकारी बनाए हुए हैं नजर

आम तौर पर चीता हर 2-3 दिनों में एक शिकार करते हैं, वहीं रविवार को एल्टन और फ्रेडी ने चीतल का शिकार किया था। इसके बाद, वन अधिकारी इनके ऊपर नजर बनाए हुए थे कि क्या चीते अपना यह व्यवहार दोहराते हैं।

50 दिन से अधिक रखा गया क्वारंटीन में

बताते चलें कि नामिबिया से लाए जाने के बाद इन चीतों को पार्क में बनाए गए बाड़े में 50 दिनों से अधिक क्वारंटीन में रखा गया था। इसके बाद इनमें से 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। ज्ञात हो कि बाकी बचे 6 चीतों को भी प्रक्रिया को अपनाते हुए बड़े बाड़े में डाला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछली बार शिकार में एल्टन और फ्रेडी को लगभग 24-31 किलोग्राम मांस मिला। इस व्यवहार और उनके शिकार से ज्ञात हो रहा है कि चीते सामान्य तरीके से यहां के माहौल में ढल रहे हैं।

चीतों के शिकार के लिए लगभग 4,000 चीतलों छोड़े गए

चीतों के शिकार के लिए लगभग 4,000 चीतलों छोड़े गए

बताते चलें 17 सितंबर को इन चीतों को इंडिया लाया गया था। कूनो पार्क लाने के बाद उन्हें अन्य जानवरों से संक्रमित होने से बचाने के लिए क्वारंटाइन में रखा गया था और इस दौरान उन्हें भैंस का मास डाला गया। चीतों के शिकार के लिए लगभग 4,000 चीतलों को छोड़ा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+