ग्वालियर में सिंधिया समर्थक ने कलेक्टर के गनर को पीटा, पिस्टल छीनने की कोशिश भी की
ग्वालियर में सिंधिया समर्थक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्कू राजावत ने कलेक्टर के गनर को पीटा, पिस्टल छीनने की कोशिश भी की
ग्वालियर, 19 सितम्बर। ग्वालियर में सिंधिया समर्थक ने ग्वालियर कलेक्टर के गनर के साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसकी पिस्टल छीनने की भी कोशिश की। इस दौरान जब कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सिंधिया समर्थक को रोकने का प्रयास किया तो कलेक्टर के साथ भी सिंधिया समर्थक विक्कू राजावत ने बदसलूकी कर दी। पूरा मामला 15 सितंबर का है जब ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आए हुए थे। उस दौरान सिंधिया समर्थक ने सीएम के कारकेड में घुसने की कोशिश की थी। सीएम के कारकेड में घुसने से रोकने पर सिंधिया समर्थक विक्कू राजावत ने कलेक्टर के गनर को पीट दिया।
Recommended Video

ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ था विवाद
15 सितंबर को ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्वालियर पहुंचे थे। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी ग्वालियर पहुंचे थे। यहां सिंधिया समर्थक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति विक्कू राजावत भी पहुंचा था। विक्कू राजावत ने यहां सीएम कारकेड में घुसने की कोशिश की। विक्कू राजावत को कलेक्टर के गनर चंद्रशेखर शर्मा ने रोकने का प्रयास किया और इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विक्कू राजावत ने कर दी गनर के साथ मारपीट
कलेक्टर के गनर चंद्रशेखर शर्मा का आरोप है कि विक्कू राजावत ने इस दौरान उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं विक्कू राजावत ने गनर चंद्र शेखर शर्मा की पिस्टल सीने की कोशिश भी की। बीच-बचाव करने के लिए जब ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह पहुंचे तो विक्कू राजावत ने कलेक्टर के साथ भी बदसलूकी कर दी।

व्यस्तता की वजह से 3 दिन नहीं कराई थाने में शिकायत दर्ज
15 तारीख को हुए इस घटनाक्रम में 3 दिन तक कलेक्टर के गनर ने चुप्पी साधे रखी। इसके बाद रविवार की रात को कलेक्टर के गनर चंद्रशेखर शर्मा महाराजपुरा थाने पहुंचे और यहां पर उन्होंने विक्कू राजावत के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

सिंधिया समर्थक पर डकैती समेत अन्य धारा में हुआ मामला दर्ज
कलेक्टर के गनर चंद्रशेखर की शिकायत पर से महाराजपुरा थाना पुलिस ने सिंधिया समर्थक विक्कू राजावत पर धारा 353, 186, 393, और 11, 13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विक्कू राजावत पर एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन अब देखना यह होगा कि सिंधिया समर्थक को महाराजपुरा थाना पुलिस गिरफ्तार कर पाती है या नहीं












Click it and Unblock the Notifications