Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: देवर बाजार से लेकर आया गिफ्ट, भाभी से करने लगा पहनने की डिमांड, इनकार करने पर हत्या की धमकी

Gwalior News:मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सनकी देवर ने अपनी भाभी को अपनी अजीब डिमांड को लेकर मारपीट कर दिया है। एक युवक आधी रात को अपनी भाभी के लिए डीपनेक ड्रेस लेकर पहुंचा और पहनकर दिखाने की मांग करने लगा।

भाभी ने जब देवर की बात मानने से मना कर दिया तो गुस्साए युवक ने आधी रात के समय भाभी के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकियां भी दी। फिलहाल महिला की शिकायत पर जनकगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Gwalior News,

ग्वालियर के संजय नगर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षी एक विवाहिता ने जनकगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार 11 दिसंबर की रात 12:30 बजे उसका देवर उसके पास आया और नए कपड़े पहनकर उसे दिखाने की डिमांड करने लगा।

महिला के अनुसार देवर की बात सुन वो नाराज हो गई और उसने देवर जमकर डांट लगाई। इस बात से देवर इतना नाराज हुआ कि उसने भाभी के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले के बाद आरोपी फरार हो गया।

पीड़ित विवाहिता जनकगंज थाने पहुंची और फिर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+