Gwalior News: ग्वालियर के दोनो मंत्रियों को टिकट मिला ,बंगलों पर जश्न का माहौल

Gwalior BJP News: भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा चुनावों के लिए अपनी चौथी सूची जारी की । इस सूची ग्वालियर जिले के दो केबिनेट मंत्रियों को टिकट मिल गया है । टिकट मिलने की सूचना मिलते ही मंत्रियों के बंगले पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और वहां जश्न का माहौल हो गया।

प्रद्युम्न सिंह तोमर

ऊर्जामंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर को पार्टी ने एक बार फिर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है । तोमर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे और उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता और केबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया को हराया था।

Both ministers of Gwalior got tickets, celebratory atmosphere at the bungalows

प्रदुम्न सिंह तोमर कमलनाथ सरकार में भी मंत्री थे, लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उन्होंने कोंग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामा। उप चुनाव में जीते और मंत्री भी बने रहे। उन्हें टिकट मिलते हो उनके रेसकोर्स रोड स्थित मकान पर समर्थकों की भीड़ जुट गई।

Both ministers of Gwalior got tickets, celebratory atmosphere at the bungalows

भारत सिंह

उधर केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर समर्थक प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण और उद्यनिकी मंत्री भारत सिंह पर भाजपा ने लगातार चौथी बार दांव लगाया है। जैसे ही उनके टिकट की घोषणा हुई वैसे ही उनके समर्थकों का हुजूम उनके गांधी रोड स्थित बंगले पर इकट्ठे हो गए। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और मिठाईयां बंटने लगीं।

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+