ब्लैक फंगस मध्य प्रदेश : पिता के इलाज के लिए बेटी ने किए 800 कॉल, CM से भी लगाई मदद की गुहार
ग्वालियर, 26 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के साथ ही अब ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्लैक फंगस से पीड़ित एक व्यक्ति की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बेटी अपने पिता के इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रही है।

जानकारी के अनुसार युवती के पिता मध्य प्रदेश के ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती है। उनका ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है, मगर उन्हें ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाला इंजेक्शन नहीं मिल रहा। उनकी बेटी ने वीडियो जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री जी, प्लीज मेरे पापा के इलाज में मदद करें और इंजेक्शन की व्यवस्था कराएं। उनके परिवार को मदद की सख्त जरूरत है।
बच्ची ने वीडियो में बताया कि उनके पिता की हालत बहुत खराब है। ब्लैक फंगस की वजह से उनकी एक आंख और जबड़ा डॉक्टरों को निकालना पड़ा है। उन्हें मदद की सख्त दरकार है। वह मदद के लिए सीएम, अफसरों समेत अन्य को 800 से ज्यादा कॉल कर चुकी है।
खबर है कि बच्ची का यह वीडियो एक दिन पहले का है। बुधवार को उसकी मदद हो गई है। ग्वालियर डीएम डीएम कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक इंजेक्शन उपलब्ध करवाया है जबकि भोपाल से भी इंजेक्शन भेजे गए हैं। इसके लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी तीन इंजेक्शन भेजे हैं।












Click it and Unblock the Notifications