Gwalior News: भाजपा सांसद का एक्स अकाउंट 45 दिन से हैक, अश्लील सामग्री पोस्ट, विवेक नारायण शेजवलकर का बयान
ग्वालियर से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का सोशल मीडिया अकाउंट एक्स 28 जनवरी से हैक है। इस अकाउंट पर अश्लील सामग्री पोस्ट की जा रही थी। खास बात यह है कि संसद को 45 दिन बाद इसकी जानकारी लगी। इतने दिनों तक संसद का इस और ध्यान नहीं गया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक दिन पहले इसकी जानकारी सांसद को लगी। तब आनंद-खनन में उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शेजवलकर ने मामले की शिकायत साइबर सेल और एक्स को कर दी है। जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के किसी हैकर ने सांसद विवेक नारायण का ऑफिशियल एक अकाउंट हैक कर लिया।

28 जनवरी 2024 को हैक हुए अकाउंट पर हैकर ने शेखों की तस्वीर मसाज करती लड़की का वीडियो अपलोड कर दिया। मसाज के लिए कमरा तैयार करती लड़कियों का वीडियो डाला गया है। अश्लील गाने भी शेयर किए गए हैं। हैकर ने उनके अकाउंट पर स्पा और बॉडी मसाज करते हुए अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए हैं।
हालांकि पुलिस उनके अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रही है लेकिन मामले में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं जल्दी ही मामला सुलझा लेंगे अकाउंट हैक करने वाले का जल्द पता कर लिया जाएगा।
वही अकाउंट हैक होने पर संसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि हां मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। इसकी शिकायत साइबर सेल और एक्स को कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications