ग्वालियर नगर निगम की महापौर सीट से बीजेपी ने इस प्रत्याशी को उतारा चुनाव मैदान में
ग्वालियर नगर निगम से बीजेपी ने सुमन शर्मा को बनाया अपना प्रत्याशी, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह की समर्थक है सुमन शर्मा
ग्वालियर, 15 जून। तमाम अटकलों और कयासों के बीच बुधवार को बीजेपी ने ग्वालियर नगर निगम का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी ने ग्वालियर नगर निगम की महापौर सीट के लिए सुमन शर्मा के नाम पर मुहर लगाते हुए सुमन शर्मा के नाम की घोषणा कर दी है।

बीजेपी ने ग्वालियर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी का टिकट सबसे आखिर में घोषित किया है। इस टिकट को लेकर बीजेपी में काफी दिनों से मंथन चल रहा था। कई बैठकों का दौर भी चलचा रहा था। कभी सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर आते थे तो कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली जाते थे। दोनों ही नेताओं समेत बीजेपी के अन्य नेताओं की निगाहें ग्वालियर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी पर टिकी हुई थी लेकिन काफी मंथन के बाद बुधवार को बीजेपी ने अपने इस प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी।
नरेंद्र सिंह तोमर के गुट की मानी जाती है सुमन शर्मा
सूत्रों की माने तो सुमन शर्मा नरेंद्र सिंह तोमर के गुट की मानी जाती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मंशा के विपरीत यह टिकट तय किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते थे कि महापौर का टिकट पूर्व मंत्री माया सिंह को मिले लेकिन ऐसा नहीं हो सका और बीजेपी ने सुमन शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव मैदान में उतार दिया।
कई अहम पदों पर रह चुकी हैं सुमन शर्मा
सुमन शर्मा बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। सुमन शर्मा प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री रही हैं इसके अलावा वे केआरजी कॉलेज में जनभागीदारी की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सुमन शर्मा फिल्म सेंसर बोर्ड की कार्य सदस्य भी हैं।
वॉलीबॉल की खिलाड़ी रह चुकी हैं सुमन शर्मा
बीजेपी ने ग्वालियर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के लिए सुमन शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। हम आपको बता दें कि सुमन शर्मा वॉलीबॉल की बहुत अच्छी प्लेयर रह चुकी हैं। सुमन शर्मा ने हिस्ट्री से एमए भी किया है। बीजेपी के एक गुट के लिए सुमन शर्मा प्रत्याशी के रूप में पहली पसंद बनी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications