एमपी: भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेसी देंगे सामूहिक इस्तीफे

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया हंगामा, भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेन्द्र सिंह के निष्कासन की मांग पर अड़े, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी

ग्वालियर, 11 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने से पहले ही कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। यह घमासान मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया और सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी।

पार्टी पदाधिकारियों ने निष्कासन की मांग की

पार्टी पदाधिकारियों ने निष्कासन की मांग की

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के मंडल और मोर्चा समेत कई पदाधिकारी शिंदे की छावनी में स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। यहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का घेराव करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र तोमर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

Recommended Video

    एमपी: भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेसी देंगे सामूहिक इस्तीफे
    निष्कासन नहीं होने की सूरत में होंगे सामूहिक इस्तीफे

    निष्कासन नहीं होने की सूरत में होंगे सामूहिक इस्तीफे

    कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे पार्टी के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र तोमर का पार्टी के द्वारा निष्कासन नहीं किया जाएगा तो इसके विरोध में ग्वालियर जिले के कई पदाधिकारी सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे देंगे और धरने पर भी बैठेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जो व्यक्ति गांधी विचारधारा के विपरीत हिंसा वादी विचारधारा के समर्थक हो ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

    पिछले दिनों बैठक के दौरान हुआ था विवाद

    पिछले दिनों बैठक के दौरान हुआ था विवाद

    7 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के सह प्रभारी योगेंद्र तोमर के साथ कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का विवाद हो गया था। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया था कि योगेंद्र तोमर सभी के साथ बदतमीजी से बात कर रहे थे जब बैठक के दौरान विवाद बढ़ा तो योगेंद्र तोमर ने अपने समर्थकों को बंदूकों समेत बैठक में बुला लिया था जिसे लेकर बैठक में मौजूद अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी।

    जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेतृत्व से की थी योगेंद्र तोमर की शिकायत

    जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेतृत्व से की थी योगेंद्र तोमर की शिकायत

    बैठक में हुए इस घटनाक्रम के बाद जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने योगेंद्र तोमर की शिकायत वरिष्ठ नेतृत्व करते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक इस मामले में वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस बात को लेकर जिला अध्यक्ष भी हैरत में है लेकिन वे अभी भी वरिष्ठ नेतृत्व के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

    योगेंद्र तोमर का निष्कासन नहीं होने से कांग्रेसियों में है आक्रोश

    योगेंद्र तोमर का निष्कासन नहीं होने से कांग्रेसियों में है आक्रोश

    योगेंद्र तोमर का निष्कासन नहीं होने से कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कह दिया है योगेंद्र तोमर को पार्टी से निष्कासित किया जाए नहीं तो उनके सामूहिक इस्तीफे के लिए कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व तैयार रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+